बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से

5 दिनों के सत्र में पहला अनुपूरक बजट भी होगा पेश

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार विधान मंडल का मॉनसून सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। सत्र 22 जुलाई से और 26 जुलाई तक चलेगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद मानसून सत्र को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है।

बिहार का मॉनसून सत्र कई मायनों में अलग होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला सत्र होगा। इस दौरान विपक्षी निश्चित तौर पर दल हमलावर दिखाई देगी। राजद सरकार को कानून व्यवस्था, पुल गिरने की घटनाएं और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधने वाली है। सदन में भी कांग्रेस सरकार को घेरते दिखाई देगी।

बिहार विधान मंडल का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है, जो 26 जुलाई तक चलेगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद मॉनसून सत्र को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है। मॉनसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश होगा।
22 जुलाई को सबसे पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम अनूपुरक बजट पेश होगी। विधानमंडल सत्र नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की प्रमाणीकृत प्रति सदन में रखा जाना है।

23 जुलाई को गैर सरकारी सदस्यों के संकल्प पर प्रमुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा 24 जुलाई को राजकीय विधायक और अन्य राजकीय कार्य पर चर्चा की जाएगी और 25 जुलाई को राजकीय विधायक और अन्य राजकीय कार्य पर चर्चा होगी। 26 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2024- 25 के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग