जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

पिंक सिटी जयपुर में कानोता पुलिया के पास सैलरी के बकाया रुपयों को लेकर हुए विवाद में 26 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद तीन लोगों ने पहले युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। उन पर लाठी डंडे बरसाए इसके बाद युवक को कार से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।

मृतक की पहचान रोहित सैनी के रूप में हुई है। रोहित एक प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां ड्राइवर का काम करता था उसके भाई का आरोप है कि सैलरी के बकाया रुपयों को लेकर रोहित का सुरेंद्र नाम के युवक से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद उसे फोन करके कानोता पुलिया के पास बुलाया गया था।

पुलिस के मुताबिक रात करीब 2:45 बजे रोहित अपने दोस्त सुनील के साथ बाइक से कानोता पुलिया के पास पहुंचा था, वहां सुरेंद्र, दीपा और राजेश पहले से मौजूद थे. आरोप है कि तीनों ने रोहित और सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

सिर पर डंडे से किए वार

परिजनों का आरोप है कि इस दौरान रोहित के सिर पर डंडे से वार किया गया। इसके बाद आरोपियों ने कार से उसे टक्कर मार दिया। कार की चपेट में आने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर घायल हो गया।

ट्रक से टकराई आरोपियों की कार

घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर भागने लगे इसी दौरान उनकी कार आगे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. आरोपी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया।

परिजनों का थाने में हंगामा

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
  • Related Posts

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक…

    Continue reading
    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    ये जो दौर चल रहा है इसमें कोई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    मैं क्या देख रही हूं …

    मैं क्या देख रही हूं …

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा