राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान के दौसा से हिरासत में ले लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस की एक टीम राजस्थान पहुंची थी। फिलहाल पुलिस आरोपी को दौसा से गुरुग्राम लेकर आएगी. इसके बाद उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। दरअसल, रविवार सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का खुद से संज्ञान लिया और थाना सेक्टर-56 में केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान और उसे पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी थी।

CCTV फुटेज की जांच में सामने आई अहम बात

 

पुलिस ने घटनास्थल के साथ-साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली. वायरल वीडियो और CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की गई। जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS भी जोड़ दी। इसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची और दौसा से कल्याण बैसला को हिरासत में ले लिया। सिया स्पोर्ट्स बाइक राइडर हैं और रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ राइड पर निकली थीं। आरोप है कि गोल्फ कोर्स रोड पर कार सवार युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया. जब सिया नहीं रुकीं तो कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सिया सड़क पर गिर गईं .बताया जा रहा है कि घटना उनकी बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी. यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मामले ने तूल पकड़ लिया। अब आरोपी के हिरासत में आने के बाद पुलिस उससे घटना के पीछे की वजह, टक्कर मारने की पूरी घटना और फरार होने को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    पिंक सिटी जयपुर में कानोता पुलिया के पास…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस