पिंक सिटी जयपुर में कानोता पुलिया के पास सैलरी के बकाया रुपयों को लेकर हुए विवाद में 26 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद तीन लोगों ने पहले युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। उन पर लाठी डंडे बरसाए इसके बाद युवक को कार से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।
मृतक की पहचान रोहित सैनी के रूप में हुई है। रोहित एक प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां ड्राइवर का काम करता था उसके भाई का आरोप है कि सैलरी के बकाया रुपयों को लेकर रोहित का सुरेंद्र नाम के युवक से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद उसे फोन करके कानोता पुलिया के पास बुलाया गया था।
पुलिस के मुताबिक रात करीब 2:45 बजे रोहित अपने दोस्त सुनील के साथ बाइक से कानोता पुलिया के पास पहुंचा था, वहां सुरेंद्र, दीपा और राजेश पहले से मौजूद थे. आरोप है कि तीनों ने रोहित और सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी।

