दिल्ली में समाजवादी नजरिये से चर्चा करने को लगेगा युवा समाजवादियों का जमावड़ा 

31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को राजेंद्र भवन में दो दिवसीय युवा सोशलिस्ट सम्मेलन

शिक्षा-नीति, स्वास्थ्य-नीति, रोजगार-नीति, अर्थ-नीति, कृषि-नीति, विकास-नीति, पर्यावरण-नीति और संस्कृति-नीति पर होगी चर्चा

समाजवादी आंदोलन के 100 साल पूरे होने तक देश में युवाओं के बीच वैचारिक और एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

सम्मेलन में वरिष्ठ समाजवादी एक्टिविस्ट/बुद्धिजीवी, ट्रेड यूनियन नेता, छात्र नेता, पत्रकार, शिक्षक, अधिवक्ता, संस्कृतिकर्मी और साहित्यकार भी  रहेंगे उपस्थित

नई दिल्ली। भारत के समाजवादी आंदोलन के 90 साल पूरा होने के ऐतिहासिक मौके पर युवा सोशलिस्ट पहल के तत्वावधान में दिल्ली में 31 अक्टूबर (आचार्य नरेंद्र देव जयंती दिवस) और 1 नवंबर को दिल्ली में दो दिन के युवा सोशलिस्ट सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
सम्मेलन राजेंद्र भवन (गांधी शांति प्रतिष्ठान के सामने), दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। देश के लगभग सभी राज्यों से युवा समाजवादी कॉमरेड इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। परिवर्तनकारी राजनीति से जुड़े अन्य धाराओं के युवा भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन का उद्घाटन सोशलिस्ट युवजन सभा (एसवाईएस)) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अभिजीत वैद्य करेंगे। अध्यक्षता राजनीति विज्ञानी और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक प्रोफेसर अनिल मिश्रा करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न सत्रों में शिक्षा-नीति, स्वास्थ्य-नीति, रोजगार-नीति, अर्थ-नीति, कृषि-नीति, विकास-नीति, पर्यावरण-नीति,संस्कृति-नीति पर विशेषज्ञ विद्वानों द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों पर समाजवादी एवं संवैधानिक नजरिए से चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन में वरिष्ठ समाजवादी एक्टिविस्ट/बुद्धिजीवी, ट्रेड यूनियन नेता, छात्र नेता, पत्रकार, शिक्षक, अधिवक्ता, संस्कृतिकर्मी और साहित्यकार भी उपस्थित रहेंगे।

इन प्रस्तावों की रोशनी में युवा सोशलिस्ट पहल के तहत अगले 10 सालों तक यानि भारतीय समाजवादी आंदोलन के 100 साल पूरे होने तक पूरे देश में युवाओं के बीच वैचारिक और एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मुहिम का मकसद वर्तमान कारपोरेट-कम्यूनल गठजोड़ की राजनीति और और उसके द्वारा थोपी गईं नवउदारवादी नीतियों के बरक्स समाजवादी, संविधान-सम्मत नीतियों के पक्ष में निर्णायक जनमत बनाना है। सम्मेलन में कई वरिष्ठ समाजवादीएक्टिविस्ट/बुद्धिजीवी, ट्रेड यूनियन नेता,छात्र नेता,पत्रकार, शिक्षक, अधिवक्ता,संस्कृतिकर्मी और साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। 31 अक्टूबर को सम्मेलन के बाद शाम 6 बजे से ‘साहित्य वार्ता’ और ‘लोहिया विचार वेदी’ के तत्वावधान में कवि सम्मेलन होगा। वरिष्ठ कवि गिरधर राठी कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी युवा सोशलिस्ट सम्मेलन के प्रभारी चरण सिंह राजपूत ने दी।

  • Related Posts

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading
    ‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

    एसआईआर पर जारी विवाद के बीच पक्ष-विपक्ष की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार