DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद पहली बार हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का खाता भी नहीं खुला। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पर दीपांशु शोकीन (निर्दलीय), सचिव पर रिया छावड़ी (ABVP) और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह (ABVP) ने जीत दर्ज की. आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी की इस जीत पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खुशी जताई और कहा कि युवाओं की आवाज बुलंद और स्पष्ट है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ”दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP के सभी विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई!”

रिजिजू ने कहा, “दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) का चुनाव एक अहम घटना है, क्योंकि देश भर के छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं. ABVP ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करके अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जबकि कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई और एक बार फिर उसे ज़ीरो मिला है. मैं ABVP के उन सभी उम्मीदवारों को दिल से बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में जीतना अपनी आदत बना ली है. ‘यूथ की गूंज’ नैरेटिव को पूरी तरह से नकार दिया गया है, और छात्रों ने अपनी बात साफ-साफ कह दी है. एक तरह से, DUSU चुनाव एक जनमत संग्रह की तरह है जो युवाओं की असली आवाज को दर्शाता है।

राहुल गांधी के प्रोपेगैंडा का जवाब मिला- बीजेपी

वहीं बीजेपी के नेता सिद्धार्थ यादव ने कहा, ”दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वोट के ज़रिए अपनी बात कह दी है। कैंपस में राहुल गांधी के प्रोपेगैंडा का साफ जवाब मिला है। भारत के युवा अपनी पसंद साफ-साफ जाहिर कर रहे हैं. टीम ABVP को बधाई!”

वहीं एबीवीपी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”ABVP 3-0 NSUI तीन सीटें. एक संगठन. कोई बहाना नहीं. ABVP ने अहम मौकों पर जीत हासिल की, जबकि NSUI के हाथ कुछ नहीं लगा. नतीजे आ चुके हैं. कैंपस ने अपना फ़ैसला सुना दिया है।

  • Related Posts

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (DUSU) के चुनाव…

    Continue reading
    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    मुंबई के लालबाग इलाके में गणेश उत्सव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA