स्विमिंग पूल में दोस्तों के साथ मौज मस्ती, छलांग लगाते वक्त जमीन से टकराया सिर, युवक की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के मालवन में  स्थित एक रिसॉर्ट में स्विमिंग पूल में 5-6 दोस्त मौज मस्ती कर रहे थे। इस बीच छलांग लगाते वक्त एक अन्य युवक का सिर जमीन से टकराया गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक का सिर पूल के निचले हिस्से से जोरदार टकराया जिसके चलते 25 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया. इस घटना से अन्य दोस्तों हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मालवन में स्थित एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में ऊंचाई से छलांग लगाते समय सांगली के श्रेणिक टाकले नामक युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डांस कर रहे थे सभी दोस्त

वायरी स्थित एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में म्यूजिक पर डांस करते हुए युवक ने ऊंचाई से छलांग लगाई इस दौरान वह नीचे गया और कुछ देर तक ऊपर न उठा फिर दूसरे दोस्त ने तुरंत देखकर चीखना शुरू किया। स्विमिंग पूल के कम गहराई वाले हिस्से में कूदने के कारण उसका सिर पूल के तल से जोर से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई. इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे से मृतक युवक के दोस्त गहरे सदमे में हैं।
 
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पांच दोस्त दिखाई दे रहे हैं. इसमें से दो दोस्त पूल के अंदर गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं 3 अन्य दोस्त बाहर हैं और मृतक युवक शुरुआत में ऊंचाई पर डांस करता हुआ दिख रहा है। जैसे ही वे छलांग लगाता है तो पूल के नीचे जाकर टकरा जाता है।

कुछ सेकेंड तक तो वह ऊपर नहीं आता लेकिन एक दोस्त उसे पकड़कर अन्य दोस्तों को चीखकर बुलाने लगता है, जिससे बाकी के दोस्त तुरंत उसको निकालते हैं। हालांकि इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आकास्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को उसका शव सौंप दिया है।

  • Related Posts

    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नवी मुंबई में एक ठेकेदार की आत्महत्या का…

    Continue reading
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नांदेड़ से एक ऐसा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    • By TN15
    • August 27, 2026
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!