महाराष्ट्र के मालवन में स्थित एक रिसॉर्ट में स्विमिंग पूल में 5-6 दोस्त मौज मस्ती कर रहे थे। इस बीच छलांग लगाते वक्त एक अन्य युवक का सिर जमीन से टकराया गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक का सिर पूल के निचले हिस्से से जोरदार टकराया जिसके चलते 25 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया. इस घटना से अन्य दोस्तों हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मालवन में स्थित एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में ऊंचाई से छलांग लगाते समय सांगली के श्रेणिक टाकले नामक युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डांस कर रहे थे सभी दोस्त
वायरी स्थित एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में म्यूजिक पर डांस करते हुए युवक ने ऊंचाई से छलांग लगाई इस दौरान वह नीचे गया और कुछ देर तक ऊपर न उठा फिर दूसरे दोस्त ने तुरंत देखकर चीखना शुरू किया। स्विमिंग पूल के कम गहराई वाले हिस्से में कूदने के कारण उसका सिर पूल के तल से जोर से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई. इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे से मृतक युवक के दोस्त गहरे सदमे में हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पांच दोस्त दिखाई दे रहे हैं. इसमें से दो दोस्त पूल के अंदर गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं 3 अन्य दोस्त बाहर हैं और मृतक युवक शुरुआत में ऊंचाई पर डांस करता हुआ दिख रहा है। जैसे ही वे छलांग लगाता है तो पूल के नीचे जाकर टकरा जाता है।
कुछ सेकेंड तक तो वह ऊपर नहीं आता लेकिन एक दोस्त उसे पकड़कर अन्य दोस्तों को चीखकर बुलाने लगता है, जिससे बाकी के दोस्त तुरंत उसको निकालते हैं। हालांकि इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आकास्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को उसका शव सौंप दिया है।

