नीतीश कुमार से पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह की मुलाकात, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने?

नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आधिकारिक आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे, लेकिन मुलाकात औपचारिक रह गई. दोनों नेताओं के बीच कोई खास बातचीत नहीं हो सकी।

आरसीपी सिंह मुलाकात कक्ष में समर्थकों के साथ काफी देर तक इंतजार करते रहे। बाद में नीतीश कुमार वहां पहुंचे. दोनों के बीच प्रणाम हुआ और बिना कोई खास चर्चा किए नीतीश कुमार निकल गए। इसके बाद आरसीपी सिंह भी अपने समर्थकों के साथ बाहर आ गए। RCP सिंह ने खुद इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

 

समर्थकों में नाराजगी

 

आरसीपी सिंह के समर्थकों ने आरोप लगाया कि एमएलसी संजय गांधी और ललन सराफ की वजह से दोनों नेताओं के बीच विस्तृत बातचीत नहीं हो सकी। जैसे ही आरसीपी सिंह आवास से बाहर निकले, उनके समर्थकों ने संजय गांधी और ललन सराफ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. समर्थकों का कहना था कि ये दोनों नेता नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच बातचीत नहीं होने दे रहे हैं।

 

पुरानी यादें और भविष्य की अटकलें

आरसीपी सिंह एक समय JDU के कद्दावर नेता माने जाते थे। पार्टी संगठन की कमान उनके हाथ में थी और नीतीश कुमार उन पर पूरा भरोसा करते थे। 2019 में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था, लेकिन बाद में धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं. दो टर्म राज्यसभा सांसद रहने के बाद तीसरी बार टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने JDU से दूरी बना ली।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या आरसीपी सिंह एक बार फिर JDU में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, आज की मुलाकात को कई नेता सिर्फ औपचारिक बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे भविष्य की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं. नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच इस संक्षिप्त मुलाकात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार थी या भविष्य में कोई बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने वाला है, यह समय बताएगा. फिलहाल दोनों नेताओं के बीच दूरी साफ दिखाई दे रही है।

  • Related Posts

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading
    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन