योगी का दिल्‍ली दौरा कल: पीएम मोदी, नड्डा से मिलेंगे सीएम 

द न्यूज 15

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 13 मार्च को दिल्‍ली के दौरे पर रहेंगे। वहां वह पीएम नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है होली के बाद योगी आदित्‍यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार योगी दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है यूपी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए बीजेपी संगठन ने कुछ तारीखों को केंद्रीय नेतृत्‍व के पास भेजा है। इस सम्‍बन्‍ध में नई दिल्‍ली में बैठक हुई जिसमें शपथ ग्रहण की तारीख पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सूचना है कि नई दिल्‍ली में होने वाली बैठक में बीजेपी अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। 13 मार्च से दिल्‍ली में यूपी संगठन के साथ बैठकों का दौर शुरू होगा।
मोदी-शाह शपथ ग्रहण में रहेंगे : बताया जा रहा है कि यूपी में योगी सरकार पार्ट-2 के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा शासन वाले प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री भी इसका हिस्‍सा बन सकते हैं।
प्रचंड जीत से हुई है बीजेपी की वापसी : यूपी की सत्‍ता में बीजेपी की वापसी प्रचंड जीत से हुई है। इस चुनाव में भाजपा ने अकेले 255 सीटें जीती हैं। 403 सदस्‍यों वाली यूपी विधानसभा में बहुमत के लिए 202 विधायकों की जरूरत होती है। योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ राजभवन में राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर उन्‍हें अपना औपचारिक इस्‍तीफा सौंप दिया है।
5 केसीआर पर पहुंचे पदाधिकारी और वरिष्‍ठ नेता : इस बीच आज लखनऊ पांच कालीदास मार्ग स्थित मुख्‍यमंत्री आवास पर भाजपा पदाधिकारियों और वरिष्‍ठ नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि चुनाव में भारी जीत के बाद योगी आदित्‍यनाथ से मिलकर बधाइयों देने का क्रम चल रहा है।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

  • By TN15
  • June 7, 2026
सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

  • By TN15
  • June 7, 2026
‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

  • By TN15
  • June 7, 2026
LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

  • By TN15
  • June 7, 2026
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

  • By TN15
  • June 7, 2026
 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 7, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ