सपा की हार पर शिवपाल का चिंतन, बोले-भाजपा की चालाकियों में उलझकर हारी पार्टी

द न्यूज 15 
लखनऊ। यूपी में सपा की सरकार न पाने का अखिलेश के बाद शिवपाल को भी मलाल है। सपा की हार का शिवपाल के चेहरे पर चिंतन साफ झलक रहा था। भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद शिवपाल यादव ने जीते सभी विधायकों को शुभकमानाएं देते हुए हारी सीटों पर विश्लेषण करने की बात कही। शिवपाल यादव बोले पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा, जीतने वाले विधायकों के साथ हमारा वोट-शेयर बढ़ा है लेकिन कहीं न कहीं बीजेपी को फायदा मिला है। उन्होंने कहा, अखिलेश के नेतृत्व में जो गठबंधन बना था, उसमें कुछ खामियां भी रह गई थीं। उन्होंने कहा, हमारे जितने पर कार्यकर्ता थे ओवर कॉन्फिडेंस में थे। सपा की हार पर शिवपाल बोले, भाजपा की चालाकियों के कारण सपा हार गई। भाजपा ने जो भी चालाकियां की उसका संगठन मुकाबला नहीं कर सका। उन्होंने कहा, संगठन ट्रेंड नहीं कर पाया सपा के हारने की एक वजह यह भी है।
भाजपा की इन चालाकियों ने सपा को सत्ता से किया दूर : सपा को सत्ता से दूर रखने का ठीकरा भाजपा फोड़ते हुए शिवपाल बोले-भाजपा ने वोटर लिस्ट से 20 हजार तक वोट कटवा दिए। यादव और मुसलमानों के वोट भी इनमें शामिल थे। इसके अलावा भाजपा आखिरी समय में सभी सीटों पर पैसा बंटवाया। गरीबों को राशन देना भी सपा की हार का एक कारण है। इसके अलावा गरीब किसानों को एक साल में छह-छह हजार रुपये भी भाजपा ने बांटे है। हालांकि सपा के वोट में पिछली बार के मुकाबले इस बार ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा, सपा उम्मीदों पर हारी है।
बतादें कि यूपी चुनाव का परिणाम आने के बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी की हार के बाद भी प्रसपा के प्रमुख शिवपाल यादव ने यूपी की जनता का आभार जताया था और धन्यवाद बोला था। जसवंतनगर सीट से चुनाव जीतने के बाद शिवपाल ने ट्वीट कर लिखा, जसवंतनगरवासियों से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। प्रदेश की सम्मानित जनता द्वारा दिए गए जनादेश का हृदय से सम्मान करते हुए एक मजबूत विपक्ष के सृजन हेतु प्रदेशवासियों को आभार व बधाई देता हूं।

90979 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीते थे शिवपाल : इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट पर सपा जीत दर्ज की। शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक शाक्य को 90979 वोटों से शिकस्त दी। जसवंत नगर विधानसभा सीट पर अब तक 16 चुनाव हुए हैं। जिसमें से 12 में मुलायम सिंह यादव या उनके भाई शिवपाल यादव जीते। 1996 से शिवपाल यहां से जीत रहे हैं। मुलायम का पैतृक गांव सैफई इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस बार यहां जातीय गणित और रसूख का मुद्दों से मुकाबला है। 2017 की प्रचंड भाजपा लहर में भी इटावा की जसवंतनगर सीट सपा ने 52,616 वोटों से जीती थी। इसीलिए इस सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जसवंतनगर से सात बार चुनाव जीते। उनके भाई शिवपाल यादव लगातार पांचवीं बार विधायक हैं।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

  • By TN15
  • July 24, 2026
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

  • By TN15
  • July 24, 2026
सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि