बिहार की राजधानी में गरजे ‘योगी’

कहा: दंगाईयों का ‘राम-नाम सत्य’ किया और कब्र भेज दिया

 पुलिस को देख माफियाओं की पैंट गीली हो जा रही

दीपक कुमार तिवारी 

पटना। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पटना साहिब लोस क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। फतुहा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश कह रहा है…जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे। आप सभी लोग प्रभु राम का दर्शन करने आईए, सारी व्यवस्था हम करा देंगे. योगी ने कहा कि यूपी में जितने दंगाई थे, उनका राम नाम सत्य हो गया और कब्र भेज दिए गए।

योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस-राजद के शासनकाल में सुबह की शुरूआत घोटाले से होती थी, शाम होते-होते बड़ी ब्लास्ट की खबर आती थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद को सफाया कर दिया गया है। यह नया भारत है. अब एक पटाखा भी फूटता है तो पहले पाकिस्तान सफाई देता है कि उसकी कोई भूमिका नहीं है।

हम सभी अयोध्या और काशी पूरा कर चुके हैं, अब मथुरा की तरफ थोड़े-थोड़े आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण- कन्हैया के काम को राजद नहीं कर सकती। राजद-कांग्रेस की सरकार बिहार में क्या की, पहले पहचान की संकट थी. राजद एक बार फिर से बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहती है। वो चाहते हैं कि अंधेरा रहे।

पहले न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी सुरक्षित था. 2017 के पहले यही स्थिति यूपी में थी। लेकिन सात सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। जितने दंगाईये थे उनका राम नाम सत्य किया और कब्र भेज दिया। जिन लोगों ने गरीबो की जमीन पर कब्जा किया था, एक-एक कर सभी को छुड़ाये गए नहीं तो बुलडोजर चला दिए गए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में सारे माफिया सपा-राजद और कांग्रेस के साथ थे. ये सब चोर-चोर मौसेरे भाई था. उस समय माफिया चलता था तो सारा प्रोटोकॉल स्थगित हो जाता था। जब वहां के लोगों ने हमें सीएम बनाया तो अब माफिया पुलिस के सामने आता है तब पैंट गीली हो जाती है।

हमने कहा था कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा बनोगे तब दूसरे चौराहे पर यमराज तुम्हें उठा ले जायेगा। चिंता मत करो. आज उत्तर प्रदेश पूरी तरह से शांत है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी