22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

पटना। जदयू से किनारा करने वाले केसी त्यागी ने 22 मार्च को अपने समर्थकों और साथियों के साथ विट्ठल भाई पटेल हाउस में एक मीटिंग रखी। इस मीटिंग में फ्यूचर कोर्स ऑफ एक्शन तय किया जाएगा। कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे पर केसी त्यागी ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी अपने अवसान पर है। गलत नेतृत्व और गलत रणनीति के चलते ये हर दिन रसातल की तरफ जा रहा है।

 जेडीयू नेता केसी त्यागी ने साफ किया कि राज्यसभा सीटों को लेकर उनके मन में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि सवाल ही पैदा नहीं होता है। एक भी उदाहरण नहीं है कि राज्यसभा टिकट के लिए प्रयास किया हो। उन्होंने कहा कि 2013 में भी नीतीश कुमार ने मुझे घर से बुलाकर टिकट दिया था।

केसी त्यागी ने कहा कि मैं जेडीयू का संस्थापक हूं। जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, नीतीश कुमार, मैंने और दिग्विजय सिंह ने मिलकर जेडीयू बनाई थी, तब से मैं इसका सदस्य हूं. लेकिन इस बार के सदस्यता अभियान में मैंने हिस्सा नहीं लिया. मेरे रिश्ते नीतीश कुमार से और बिहार जेडीयू से जस के तस बने रहेंगे।

केसी त्यागी का जेडीयू से किनारा

जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी ने पार्टी से किनारा कर लिया है। इस बारे में मंगलवार को खुद ही पत्र जारी कर जानकारी दी थी। मीडिया से बातचीत में केसी त्यागी ने कहा था कि 50 साल हम साथ रहे हैं। उन्होंने कहा, ”इस बार जब पार्टी का सदस्यता अभियान चला है तो उसमें मैंने अपनी मेंबरशिप रिन्यू नहीं कराई लेकिन रिश्ते ज्यों के त्यों बने हैं. रिश्ता कुछ भी नहीं बिगड़ा है। समाजवादी आंदोलन के अंतिम नेता नीतीश कुमार बचे थे जो अब बिहार की राजनीति से दिल्ली जा रहे हैं। मेरी जेडीयू में सक्रिय भूमिका कम बची है. मैं यूपी में सियासी जमीन तलाश रहा हूं।
  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’