गरीबों को समर्पित रहेगी योगी सरकार, वित्‍त मंत्री ने दिया रेवन्‍यू का हिसाब 

द न्यूज 15 

लखनऊ। योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में शुरू से ही गरीबों को लुभाने में लग गई है। पदभार संभालने के तुरंत बाद तीन महीने तक फ्री राशन बढ़ाने वाले योगी आदित्याथ ने गरीबों के हित में योजनाएं बनाने का रोडमैन बनाने के लिए कह दिया है। प्रदेश के वित्तमंत्री ने बाकायदा जनहित की योजनाओं के रोडमैप के बारे में बताया है। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना का कहना है कि प्रदेश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार अपने संकल्‍प पत्र के हर वादे को पूरा करेगी।  सुरेश सुरेश खन्ना ने यह बात गत वित्‍तीय वर्ष में उत्तर सरकार को मिले राजस्‍व का हिसाब-किताब सामने रखते हुए कही।

उन्‍होंने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1 लाख 47 हजार 843 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। यह 2020-21 के मुकाबले 25 हजार 226 करोड़ ज्यादा है। इसके पहले 2020-21 में 122226 करोड़ रुपए राजस्‍व मिला था। वित्‍त मंत्री ने बताया कि प्रदेश को जीएसटी के मद में 9649 करोड़ रुपए, वैट के मद में 4945.24 करोड़ रुपए और आबकारी के मद में 6260.79 करोड़ रुपए अधिक राजस्‍व मिला है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ऐसा कुछ नहीं करेगी जिससे वित्‍तीय प्रबंधन पर नकारात्‍मक असर पड़े। वित्‍त मंत्री ने विपक्ष को टारगेट करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कुछ राजनीतिक दलों ने बिना सोच-विचार के जिस तरह से वादे किए और एजेंडा दिया वे बड़ी चुनौती थे।

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!