योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

द न्यूज 15 
बरेली। योगी सरकार में बुलडोजर का भय सिर चढ़कर बोल रहा है। अपराधियों के खिलाफ तो बुलडोजर जहां किसी ने भाजपा या फिर मोदी-योगी सरकार के बारे में बोला कि बुलडोजर पहुंच गया उनके घर। अब एक सपा विधायक ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोले तो उनके पेट्रोल पंप पर योगी सरकार का बुलडोजर पहुंच गया।
दरअसल योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में शुरुआत से ही आक्रामक मूढ में  आ गए हैं।  इस बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्‍लाम पर भी बुलडोजर की मार पड़ी है। शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए ने बुलडोजर चला दिया। शहजिल पर आरोप है कि पेट्रोल पंप का निर्माण बिना नक्‍शा पास कराए कराया गया था। इस संबंध में बीडीए की ओर से दो साल पहले नोटिस जारी करने की बात सामने आई है।
दरअसल गुरुवार को बरेली-रामपुर रोड पर स्थित सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए की टीम सुबह पूरे दल बल के साथ पहुंची और पेट्रोल निर्माण ढहाकर लौट गई। बताया जा रहा है कि सपा विधायक को प्राधिकरण ने 2020 में नोटिस जारी किया था। विधायक के वकील ने इसमें कुछ दिन का समय मांगा था और मामला टालते रहे।
दरअसल भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम ने दो अप्रैल को सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। विधायक ने कहा था कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारे बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं। इस मामले में विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। इस मामले में भाजपा नेता काफी आक्रोशित हुए थे। विधायक के वक्तव्य को मर्यादाहीन बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई थी।

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!