योगी आदित्यनाथ ने बताया सीएम बनने के बाद करेंगे यह पहला काम, अखिलेश यादव पर भी कसा तंज 

द न्यूज 15 
लखनऊ।   समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए एक रैली में कहा कि बुलडोजर बोलता नहीं बल्कि बोलती बंद कर देता है। अपनी जनसभाओं के दौरान यूपी सीएम सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला करने में पीछे नहीं हैं। एक इंटरव्यू के दौरान यूपी सीएम ने बताया कि वह अगर दोबारा सीएम बने तो सबसे पहला काम क्या करेंगे। इसके साथ उन्होंने अखिलेश पर भी तंज कसा।
‘एबीपी न्यूज़’ चैनल पर हुए एक इंटरव्यू के दौरान एंकर रुबिका लियाकत के एक सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अगर वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे तो सबसे पहले हमारी तरफ से जो लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है, उसपर काम करेंगे। इसके साथ ही हमारा बुलडोजर भी चलेगा और लोक कल्याणकारी काम भी आगे बढ़ेगा।
अखिलेश यादव पर कसा तंज : अखिलेश यादव के सीएम बनने को लेकर सवाल किया गया तो योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘ मैंने सोशल मीडिया पर देखा है कि उन्होंने 11 मार्च को इंग्लैंड का टिकट बुक करा लिया है। वह इंग्लैंड में जाकर शपथ लेना चाहते होंगे।’
अयोध्या से क्यों नहीं लड़े चुनाव? : राम नगरी से चुनाव ना लड़ने के प्रश्न पर योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि अगर मैंने गोरखपुर छोड़कर अयोध्या से चुनाव लड़ा होता तो लोग तंज कसते हुए कहते कि गोरखपुर से भाग गए। इसलिए मैं अपनी परंपरागत सीट से चुनाव लड़ रहा हूं। अयोध्या से टिकट ना मिलने वाली बात को लेकर यूपी सीएम ने कहा, ‘मुझे पार्टी जहां भेजती मैं वहां से लड़ता लेकिन मेरी भी इच्छा गोरखपुर से ही लड़ने की थी।’
जानकारी के लिए बता दें कि विपक्ष के कई नेताओं ने सीएम योगी के गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कहा था कि बीजेपी ने उन्हें अयोध्या और मथुरा से टिकट ही नहीं दिया। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में 5 चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब दो चरणों का चुनाव बाकी है। चुनाव के अंतिम चरण को लेकर पार्टियां पूरी मजबूती से चुनावी दंगल में लड़ रही हैं।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

  • By TN15
  • August 13, 2026
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

  • By TN15
  • August 13, 2026
संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

  • By TN15
  • August 13, 2026
चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

  • By TN15
  • August 13, 2026
ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • August 12, 2026
किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

  • By TN15
  • August 12, 2026
‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए