योगी आदित्यनाथ ने मोदी को दिया सुशासन का श्रेय, कहा-मैं तो सांसद था

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर साधा निशाना, कहा-2017 से पहले सुशासन की कोई बात नहीं करता था, आज सब संभव हो पाया  

द न्यूज 15 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को सलाह दी है कि सभी को टीम के तौर पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हम सब सेवक बनकर काम करेंगे। मालिक बनने की भूल कभी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे तो सांसद थे और उन्हें शासन संभालने का अनुभव नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सुशासन सिखाया है।
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  2017 से पहले सुशासन की कोई बात नहीं करता था। उस वक्त कोई सोच भी नहीं सकता था। पर  आज यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बिना भेदभाव के जन-जन तक गरीब कल्याण की योजनाएं पहुंचाई हैं।
योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा सरकारों पर उंगली उठाते हुए कहा कि इन्होंने गरीब कल्याण के लिए कोई योजना चलाई ही नहीं। उन्होंने कहा कि 2017 से वह प्रदेश को कुशासन से सुशासन की तरफ ले गए। योगी आदित्यनथ ने अपनी जिम्मेदारी बढ़ने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हमें यह निश्चित करना है कि सुशासन को और कैसे सुदृढ़ करना है। इस पर हमें जी जान से लगना होगा।योगी आदित्यनाथ ने माना कि यदि उत्तर प्रदेश नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता है तो देश के विकास के लिए भी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का छठी सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के बजट को 2 लाख करोड़ से 6 लाख करोड़ पर लाने का काम किया।”
योगी आदित्यनाथ ने जीत पर प्रशंसा जताते हुए कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी का कोई मुख्यमंत्री बना हो। यह पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हुआ है। मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में लोगों ने उन पर विश्वास किया।” पहली बार लोगों को लगा कि यूपी दंगा मुक्त हो सकता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, गत कार्यकाल में  पीएम मोदी के समर्थन से उत्तर प्रदेश में कई विकास परियोजनाएं लागू की गई हैं,   पहली बार लोगों ने महसूस किया कि गरीबों के लिए घर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों की निराशा से उठने की बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों का यह दृढ़ विश्वास था कि “मोदी है तो मुमकिन है।” हमें राज्य की बेहतरी के लिए फिर से एक साथ काम करना होगा। पीएम मोदी ने सुशासन सिखाया। योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि  2014 में गृह मंत्री अमित शाह ने एक संगठन की मजबूत नींव रखी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके व्यापक दौरे किए जिसकी वजह के उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत होकर आई है।
योगी आदित्यनाथ न कहा कि “सपा सरकार में माफिया और गुंडे पुलिस के मालिक बन बैठे थे। गरीब की एफआईआर लिखवाने की हिम्मत नहीं होती थी। 2017 के बाद जब सत्ता में बदलाव हुआ, तो गुंडे और माफियाओं कहां हैं। मोदी नेतृत्व की  तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सबको पता है। हम सभी को मोदी जी जैसा दूरदर्शी और परिश्रमी नेतृत्व मिला है। मोदी हमेशा गरीबों के प्रति समर्पित रहते हैं।  योगी आदित्यनाथ का कहना था कि सपा सरकार में उद्योगपतियों का सम्मेलन दिल्ली में होता था, इसकी वजह यह थी कि कोई भी उद्योगपति लखनऊ आने के लिए तैयार नहीं होता था।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला