कर्नाटक के मंत्री ने कहा-सभी मुस्लिम और ईसाई एक दिन हो जाएंगे संघ के साथ

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही के दौरान आरएसएस के समर्थन में कह दी कई बातें, जिसे लेकर कांग्रेस विधायक करने लगे विरोध  

द न्यूज 15  
बेंगलुरु। पांच राज्यों में बीजेपी की फतह के बाद आरएसएस ने अपना एजेंडा लागू करना शुरू कर दिया है। जहां सोशल मीडिया पर देश को हिन्दू राष्ट्र बनवाने की एक मुहिम छिड़ी हुई है वहीं  कर्नाटक के एक बीजेपी मंत्री ने दावा कर दिया है कि एक दिन सभी मुस्लिम और ईसाई संघ के हो जाएंगे। हालांकि मंत्री केएस ईश्वरप्पा के इस बयान पर कांग्रेस ने जमकर विरोध जताया है। इसके बाद दोनों ओर से वार-पलटवार होने लगा।
ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने यह दावा तब किया जब विधानसभा में चर्चा के दौरान अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने संघ के लिए “हमारा आरएसएस” शब्द का इस्तेमाल किया। उनका कहना था कि वह दिन भी आएगा जब विपक्षी विधायक भी यही कहेंगे, जिस पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताई है।
बताया जा रहा है कि यह सब कुछ उस समय शुरू हुआ जब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के साथ अपने संबंधों के बारे में बोला। सिद्धारमैया का कहना था कि “व्यक्तिगत संबंध महत्वपूर्ण हैं, इसके बाद पार्टी मतभेद आते हैं, जैसे भाजपा, आरएसएस, कांग्रेस और अन्य।” सिद्धारमैया के इसी बयान पर विधानसभा अध्यक्ष ने टिप्पणी करते हुए पूछा कि आप हमारे आरएसएस को लेकर परेशान क्यों हैं? जबाव में विधानसभा अध्यक्ष के इसी बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जता दी। कांग्रेस विधायकों का कहना था कि आसन पर बैठकर उनका आरएसस कहना सही नहीं है।
कांग्रेस विधायक के पलटवार पर विधानसभा कागेरी ने जवाब देते हुए कहा- “और क्या, अगर हमारा आरएसएस नहीं है? हां….यह हमारा आरएसएस है। आरएसएस हमारा है…जमीर, मैं आपको एक बात बता रहा हूं, अगर आज नहीं तो किसी दिन भविष्य में, हमारे देश में, आपको भी कहना होगा- हमारा आरएसएस- निश्चित रूप से।”
विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर पलटवार किया। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि वो दिन कभी नहीं आएगा। इन्हीं सब बातों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों में जमकर तू तू- मैं- मैं भी हुई। बीजेपी विधायक कहते रहे कि आरएसएस की स्वीकार्यता बढ़ेगी और वो सर्वमान्य होगा, वहीं कांग्रेस के नेता कहते रहे, ऐसा नहीं होगा।
इन्हीं बयानों के बीच मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि देश के सभी मुसलमान और ईसाई, आज नहीं तो भविष्य में किसी दिन आरएसएस के हो जाएंगे। उन्होंने इससे बढ़कर यह भी कहा की इसमें भी कोई संदेह नहीं है। ईश्वरप्पा के इस बयान पर कांग्रेस के कुछ विधायकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इनके बयान का जमकर विरोध किया। हालांकि बाद में किसी तरह से मामला शांत हुआ और सदन के अदंर कार्यवाही सही से शुरू हो पाई।

Related Posts

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

Continue reading
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पंजाब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’