गांव हंसु माजरा में आयुष विभाग के सहयोग से महिलाओं में जगाई जा रही योग की अलख

इन्द्री (सुनील शर्मा)
इंद्री हलके के गांव हंसु माजरा में आयुष विभाग के सहयोग से महिलाओं में योग की अलख जगाई जा रही है । इसका सहयोग आयुष विभाग के योग सहायक संदीप कुमार व उनके साथी ने किया है | पिछले लगभग 3 महीनोऔ से यहां पर योग कक्षा लगाई जा रही है जिससे न केवल महिलाएं इसका लाभ उठा रही है बल्कि बीमारियो से भी छुटकारा पा रही हैं । इस योग कक्षा में पतंजलि योग समिति करनाल की जिला अध्यक्ष सुनीता नरवाल व पूर्व में महिला जिला अध्यक्ष रही राजरानी भी मुख्य रूप से पहुंची। उन्होंने महिलाओं से योग पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार से हम योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं । योग के माध्यम से हमारा मानसिक व बौद्धिक विकास होता है । योग हमारी प्राचीन पद्धति है । उन्होंने योग साधकों से कहा कि वह अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य अपनाएं क्योंकि सुबह के समय लगभग एक या डेढ़ घंटा किया गया योग सारा दिन हमें सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखता है ।योग ही एक ऐसी कला है जो हमारे जीवन को सही दिशा में ले जाने का काम करती है । योग ना केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है बल्कि योग जीवन जीने की एक कला है।
योग सहायक संदीप कुमार ने कहा कि आज प्रत्येक मानव जिस प्रकार से मानसिक तनाव में जी रहा है उसी का परिणाम है कि आत्महत्याओं और अन्य आपराधिक घटनाओं की वृद्धि होती जा रही है। हम अपने संस्कारों को भूल चुके हैं हमें अपने संस्कारों को पुनर्जीवित करना होगा । योग ही एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से हम यह सब प्राप्त कर सकते हैं। मानव का सबसे पहला सुख निरोगी काया ही है उसके बाद धन दौलत है उन्होंने सभी से अपील की कि वह योग को अपनाएं और अपना मन वह अपने शरीर को स्वस्थ रखें।इस अवसर पर पतंजलि योग समिति इंद्री की महिला अध्यक्ष नीलम रानी पतंजलि योग समिति इंद्री के अध्यक्ष बलराज काम्बोज गांव की सरपंच परवीन, मंजीत, कुसुम लता, दीपू रानी, सरिता, सकेश रानी, मीनाक्षी, सुषमा, अंजू व काफी संख्या महिलाएं मौजूद रही |

  • Related Posts

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    ग्रेटर नोएडा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौतमबुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 23, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत