यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा ने मनाया वर्ल्ड डायबिटीज डे, लोगों को किया जागरूक

– डायबिटीज के मरीजों को बताए गए रोजमर्रा की देखभाल और बेहतर कंट्रोल के आसान तरीके
– लोगों ने शुगर मैनेजमेंट में मदद के लिए सीखे सरल और उपयोगी योग आसान

ऋषी तिवारी
नोएडा। वर्ल्ड डायबिटीज डे 2025 के अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा ने एक विशेष हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम वेद वन पार्क, सेक्टर 78 नोएडा में हुआ और इसमें आस-पास की सोसाइटी के काफी लोग मौजूद रहे। नोएडा एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री राजकुमार चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत हेल्थ टॉक से हुई, जिसमें यथार्थ हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट इंटर्नल मेडिसिन, डॉ. पल्लव मिश्रा ने डायबिटीज़ के कारण, जांच् और बचाव पर जानकारी देते हुए डायबिटीज के मरीजों के लिए नियमित हेल्थ चेकअप की जरूरत पर जोर दिया और बताया कि समय पर जांच और सही निगरानी से कई जटिलताओं से बचा जा सकता है। डॉ. मिश्रा ने सभी को ऐसे आसान और व्यावहारिक तरीके बताए जिनसे डाइट कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी समझाया कि ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए सही भोजन, समय पर दवाएं और सक्रिय दिनचर्या कितनी जरूरी है।

इसके बाद फिजियोथेरेपी विभाग से जुड़े डॉ. सुनील त्यागी ने योग सत्र का संचालन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को ऐसे आसनों और श्वास अभ्यासों से अवगत कराया जिनका सीधा लाभ डायबिटीज मैनेजमेंट में मिलता है। सत्र का उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि ऐक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से न केवल शुगर कंट्रोल में रहती है, बल्कि शरीर के बाकी सेहत भी बेहतर होती है।

यथार्थ हॉस्पिटल की इस पहल का मकसद लोगों को डायबिटीज से बचाव व उपचार के लिए जागरूक करने के साथ ऐक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करना था। अस्पताल ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

  • Related Posts

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading
    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव