आदर्श पब्लिक स्कूल में यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न

मन-वचन-कर्म की एक रूपता सफलता की कुंजी है : आचार्य महेन्द्र भाई

उपनयन संस्कार मानव निर्माण की आधार शिला है : विनोद त्यागी

गाजियाबाद । केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के आह्वाहन पर आदर्श पब्लिक स्कूल मकनपुर इंदिरापुरम में श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। 300 श्रद्धालु बच्चों ने दुर्व्यसन त्यागने की प्रतिज्ञा ली और संकल्प लिया कि माता पिता गुरु जनों का सम्मान करेंगे।
यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य महेन्द्र भाई ने यज्ञ करवाया और यज्ञोपवीत धारण करवाया।मुख्य यज्ञमान श्रीमती उषा त्यागी एवं सुबोध त्यागी सुपुत्र राजन त्यागी सहित रहे।
आचार्य महेन्द्र भाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को सोचने,समझने और अपने विचारों को प्रकट करने की अद्‌भुत शक्ति वाणी दी है।वह अपने विचारों को अपने सुख-दुख व अनुभवों को अन्य परिचितों से व्यक्त कर सकता है।जो व्यक्ति दुराभाव से ईर्ष्या या द्वेष से मन में कुछ,वाणी में कुछ और तथा कर्म में भिन्नता रखते हैं वे कभी भी मान-सम्मान को प्राप्त नहीं कर सकते, लोग ऐसे दोगले लोगों से दूरी बना कर रखते हैं।ऐसी सोच वाले व्यक्ति नकारात्मक दृष्टिकोण के कारण किसी के भी प्रिय नहीं हो पाते है।दूसरी और जो व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ मन,वचन और कर्म में एकरूप होकर सब के कल्याण की बात करते हैं वे सब के प्रिय हो कर मान-सम्मान व प्रतिष्ठा को प्राप्त होकर अपना मनुष्य जीवन सफल करते है।

सुप्रसिद्ध समाजसेवी विनोद त्यागी ने कहा व्यक्ति का निज जीवन समाज के लिए आदर्श होना चाहिए आपके जीवन को देखकर ही व्यक्ति आप के अनुगामी बनेंगे उपनयन का अर्थ है समीपता को प्राप्त करना आचार्य की सामिप्यता को प्राप्त करके बालक अपने जीवन को समुन्नत करता है।शिक्षा व्यक्ति को काम करने में समर्थ बनाती है।उपनयन संस्कार मानव निर्माण की आधार शिला है।

योगी प्रवीण आर्य ने ईश्वर, जीव और प्रकृति पर चर्चा की और गीत के माध्यम से उज्जवल जीवन की प्रेरणा की।

प्रबंध निदेशक सुबोध कुमार त्यागी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ में आर्य समाज के वैदिक विद्वानों से जो कुछ भी आज आपने सुना है उसे जीवन में उतारेंगे तो आपका जीवन सफल होगा।

विशिष्ट अतिथि पार्षद राधे श्याम ने सुन्दर आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

समारोह संयोजक ममता चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।मंच संचालन यज्ञवीर आर्य ने किया।

इस अवसर पर सर्वश्री डा प्रमोद सक्सेना, मेघा भंडारी, जागृति सिंह, सूरजमुखी, अशोक, अनिल यादव, विकास कुमार, प्रीति, अनीता पांडे, अंजलि, शालिनी, भावना, बबली मान,तनिमा, सुनीता, कपिल,श्वेता, बीके जोहरी एवं गुलशन आदि उपस्थित रहे।

शांतिपाठ एवं अल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!