काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर-51 नोएडा में हुआ भव्य समापन

स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी, भाषण, निबंध लेखन व वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई आयोजित

देव मणि शुक्ल

नोएडा स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटना काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सेक्टर-51 नोएडा होशियारपुर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
समारोह की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति नारों की पट्टिकाएं और स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत विद्यालय सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या दीपा भाटी, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान ग्रेटर नोएडा से आए लोकगायक उदयवीर सिंह चौहान एवं पंडित शिवराम शर्मा ने देशभक्ति गीतों से वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में काकोरी ट्रेन एक्शन को स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायक घटना बताते हुए युवाओं को इतिहास से जुड़ने और देश के लिए योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाषण, निबंध लेखन, रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा नाज़नीन प्रथम, कक्षा 11 की छात्रा दीपाली द्वितीय, नंदनी प्रजापति तृतीय तथा कक्षा 12 की छात्रा मनीषा को सांत्वना पुरस्कार मिला, जबकि निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा रश्मि प्रथम, खुशबू द्वितीय, नेहा तृतीय और कक्षा 10 की छात्रा रिया को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
समापन अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, पर्यटन अधिकारी एवं प्रधानाचार्या द्वारा वृक्षारोपण किया गया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन समारोह जनपद के विभिन्न विद्यालयों व विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक मनाया गया।

  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

    दिल्ली, नोएडा में मंगलवार, 28 जुलाई की दोपहर…

    Continue reading
    दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा
    • TN15TN15
    • July 27, 2026

    हालांकि ‌ अधिकतर लोग इन्हें ‌ दिल्ली का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    • By TN15
    • July 28, 2026
    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    • By TN15
    • July 28, 2026
    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    • By TN15
    • July 28, 2026
    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

    • By TN15
    • July 28, 2026
    रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन

    • By TN15
    • July 28, 2026
    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन

    ए साधो … 

    • By TN15
    • July 28, 2026
    ए साधो …