बुद्ध पूर्णिमा पर गोरौल के प्राचीन बुद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना

 संरक्षण की उठी मांग

मोहन कुमार सुधांशु, वैशाली।

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत महमदपुर पोझा पंचायत स्थित प्राचीन बुद्ध मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस स्थान पर वर्षों पूर्व भगवान बुद्ध की एक प्राचीन मूर्ति ज़मीन से प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों के सहयोग से उसी स्थल पर एक मंदिर का निर्माण किया गया, जिसकी मरम्मत और सौंदर्यीकरण वर्ष 2002 में बुद्ध मिशन ऑफ इंडिया द्वारा कराई गई थी।

स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रमुख मुन्ना कुमार, मुखिया विकास कुमार, पूर्व मुखिया रामकरण राय सहित अन्य ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक धरोहर की ओर न तो सरकार ने ध्यान दिया और न ही पर्यटन विभाग ने कोई प्रयास किया।

ग्रामीणों का कहना है कि मूर्ति की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे चोरों की नज़र लगातार इस प्राचीन मूर्ति पर बनी रहती है। हालांकि अब तक मूर्ति की चोरी असफल रही है, जिसे लोग एक चमत्कार मानते हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इस स्थल पर विधिवत खुदाई की जाए तो भगवान बुद्ध से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल देखरेख के अभाव में यह मंदिर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।

वैशाली जिला वैसे भी भगवान बुद्ध की कर्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, ऐसे में स्थानीय लोगों ने इस स्थल के संरक्षण एवं विकास की मांग सरकार एवं संबंधित विभागों से की है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम