World Mental Health Day : मानसिक रोगों को पहचानें, इनका उपचार संभव : सीएमओ

जन जागरूकता रैली और स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन, बैनर और पोस्टर के माध्यम से मानसिक विकारों के प्रति लोगों की भ्रांतियों को किया जाएगा दूर

फिरोजाबाद। प्रति वर्ष 10 अक्टूबर को “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर मानसिक रोगों के प्रति लोगों को संपूर्ण जानकारी प्राप्त कराने के साथ ही जागरूक भी किया जाता है। आम जनमानस को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किए जाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को मेक मेंटल हेल्थ एंड वैल बीइंग फॉर ऑल अ ग्लोबल प्रायोरिटी थीम के तहत मनाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके प्रेमी ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर की थकान एक आम बात है। कभी-कभी थकान की वजह से हम किसी भी शारीरिक बीमारी का शिकार बन जाते हैं। शरीर से संबंधित बीमारी सभी को नजर आती हैं और पीड़ित को इसके बारे में पता होता है कि वह बीमार है और उसे इलाज की जरूरत है लेकिन मानसिक बीमारी या मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर कभी-कभी उस व्यक्ति को भी पता नहीं चलता जो खुद इस बीमारी से जूझ रहा होता है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील और जागरूक करने के उद्देश्य से ही विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन जिला स्तरीय चिकित्सालय एवं जनपद के अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शिविर का उद्घाटन किया जाएगा।
डीसीपीएम रवि कुमार ने कहा कि समुदाय स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समुदाय स्तर पर यह जागरूकता गतिविधियां होंगी, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया जाएगा, जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा तथा पोस्टर बैनर इत्यादि से गांव व मोहल्ला स्तर तक लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, सभी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा ग्रीन रिबन पहनकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदना प्रकट की जाएगी।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    • By TN15
    • July 21, 2026
    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    • By TN15
    • July 21, 2026
    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन