World Hand wash Day : हाथों को धोएं जरूर, बीमारियों से रहें दूर

फिरोजाबाद । हाथों की सफाई न सिर्फ हाथों की गंदगी दूर करती है, बल्कि कई बिमारियों से भी बचाती है|साफ रखने की आदत आपको स्वस्थ रखती है। साफ हाथ रखने से डायरिया, कोविड-19, फ्लू इत्यादि से बचा जा सकता है। बच्चों के मामले में यह और ज्यादा मायने रखता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में होने वाली वार्षिक मृत्यु (23 लाख) में से 13-14 प्रतिशत मृत्यु डायरिया संबंधी रोगों से हो जाती है और डायरिया होने के मुख्या कारणों में से एक है जो कि गंदे हाथों को मुंह में डालना या उससे कुछ खाने के कारण होता है। इसलिए बच्चों की सेहत के लिए हाथों को साफ रखना और बच्चों को हाथ धोने के बारे में सिखाना जरूरी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने बताया कि वैश्विक हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को दुनिया भर में नीति निर्माताओं व समाज के सभी वर्गों के द्वारा एक स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी चिकित्सा इकाइयों पर 15 अक्टूबर को वैश्विक हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। इसमें हाथ धोने के बारे में बताया जाएगा और इसके फायदों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
नोडल ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि खाना खाने से पहले, मुंह, आंख, नाक, कान छूने से पहले शौचालय के प्रयोग के बाद साबुन से सुमन-के फार्मूला से हाथ धोना चाहिए। उन्होंने बताया कि साबुन से हाथ धोने से डायरिया की घटनाओं में 30 प्रतिशत और हाथ की गंदगी से होने वाले संक्रमण (विशेष रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों में) 20 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है।
डीसीपीएम रवि कुमार का कहना है कि हाथ धोना एक दवा की तरह है। यदि आप हाथों को अच्छी प्रकार से नहीं धोते हैं तो वायरस के संक्रमण के संपर्क में आ सकते हैं जिसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं और दवाओं की जरूरत पढ़ सकती है। यदि आप हाथों को ठीक प्रकार से सैनिटाइज या साबुन से धो लेंगे तो आप बीमार होने से तथा दवाओं के सेवन से बच सकते हैं। हाथों को खाना खाने से पहले, टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद, किसी वस्तु को छूने, जानवरों को छूने के बाद हाथों को ठीक प्रकार से साबुन से धोना चाहिए।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी