डिहाइड्रेशन पीड़ितों के बचाव और उपचार को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला के दौरान चिकित्सकों ने डिहाइड्रेशन से बचाव व इलाज की दी जानकारी

राम विलास

राजगीर। शहर के नेचर सफारी में शुक्रवार को डिहाइड्रेशन को लेकर चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए दंतरोग विशेषज्ञ डॉ कुमार अंकित और डॉ प्रेमानंद सिंह ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पर्यटकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यटकों अगर इस मौसम में कहीं भी घूमने जाएं, तो लगातार पानी का सेवन अवश्य करें।

पानीदार फलों में तरबूज, खरबूजा, खीरा आदि का सेवन, इलेक्ट्रो पाउडर आदि साथ रखना चाहिए। नेचर सफारी प्रबंधन से कहा कि अगर यहां घूमने आए कोई पर्यटक डिहाइड्रेशन के शिकार होते हैंहैं, तो फौरन उन्हें इलेक्ट्रो पाउडर का घोल का सेवन कराएं। थोड़ी देर आब्जर्वैशन रखकर डिहाइड्रेशन के शिकार पर्यटकों का वायु-मार्ग, श्वसन-प्रणाली और परिसंचरण का ख्याल रखने का सुझाव दिया गया है।

डॉ प्रेमानंद सिंह ने बताया कि डिहाइड्रेशन पीड़ित पर्यटक के इलेक्ट्रो पाउडर का घोल पिलाने के बाद उन्हें सीधा लिटा देना चाहिए। फिर उनके दोनों पैरों को ऊपर नीचे करें। ताकि ब्लड सर्कुलेशन उनके मस्तिष्क तक पर्याप्त पहुंच सके। इससे उन्हें बेहोशी की अवस्था न हो। चिकित्सकों ने बताया कि डिहाइड्रेशन तब होता है, जब शरीर में पानी बहुत कम हो जाता है।

इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा में बहुत अधिक अंतर हो जाता है। गर्मियों में तापमान बढ़ने पर हमारे शरीर के हाइड्रेशन के स्तर को बनाए रखने का महत्व बढ़ जाता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन लगातार होने वाली स्थिति है। उन्होंने गर्मियों में डिहाइड्रेशन के लक्षण, कारण और उपचार के विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यशाला में रेंज ऑफिसर ऋषिकेश, फाॅरेस्टर सिद्धेश्वर प्रसाद, रंजीत कुमार, अभिषेक कुमार, दिलखुश कुमार के अलावे एसबीओ विकास कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रिंस कुमार, संजीव कुमार, शंकर कुमार, अमर कुमार, अरविंद कुमार, स्मित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व वनकर्मी और पर्यटक शामिल हुये।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026