सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता दें अपना‌ योगदान : भारत भूषण जुआल

करनाल, (विसु)। भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने सदस्यता अभियान के निमित्त घरौंडा विधानसभा के घरौंडा और बरसत मंडलों में मंडल कार्यकारिणी ,शक्ति केंद्र प्रमुखों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली जिसमें आगामी दो दिनों में घर घर जाकर आमजन को पार्टी सदस्य बनाने का अभियान चलाकर लक्ष्य प्राप्ति का आह्वाहन किया।
उन्होंने इस अवसर पर बताया भाजपा पार्टी द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। जिसको लेकर बड़े से बड़े नेता व बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी रुचि दिखाते हुए धरातल पर कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ही ऐसा राजनीतिक दल है जो सरकारी योजनाओं से लेकर संगठन के कार्य को धरातल स्तर पर करता है। जिसके परिणाम स्वरूप आज विश्व भर में भाजपा पार्टी नंबर वन पर है। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की तथा अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।
इस मौके पर उन्होंने विशेष कर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में अपनी पूरी रुचि ले और इसे सफल बनाए। उन्होंने कहा कि हम सब ने मिलकर पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाना है।
उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में निरंतर विकास की नई उंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश निरंतर इसी गति के साथ आगे बढ़े। यही हम सब सबका संकल्प है। इसी संकल्प के साथ भारत देश 2047 तक विकसित देश होगा।
इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील गोयल,सदस्यता प्रमुख बहिन निर्मला बैरागी तथा दोनों मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप व नरेश कैमला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?