26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री नायब सैनी आयेंगे असंध सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे : विधायक योगेंद्र राणा

विधायक ने समस्त सामाजिक संस्थाओं, व्यापार मंडल व आढ़तियों को मुख्यमंत्री के जन समारोह का दिया निमंत्रण

करनाल, (विसु)। विधायक योगेंद्र राणा ने गुरुवार को अनाज मंडी में असंध शहर की समस्त सामाजिक संस्थाओं, व्यापार मंडल व आढ़तियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी का विधानसभा चुनाव में दिए गए मतदान रूपी आशीर्वाद के लिए आभार जताया। विधायक योगेंद्र राणा ने सभी उपस्थित जनों का लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दिए अपार समर्थन, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए भी आभार प्रकट किया। विधायक ने कहा कि असंध की जनता मेरा परिवार है। यहां की हर समस्या से भली-भांति परिचित हूं जिनका डबल इंजन की सरकार तेज रफ्तार से समाधान करेगी और असंध के विकास में कोई कमी नहीं रहने देगी। अब असंध हल्के में विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल एवं आढ़तियों और आमजन की भी समस्याएं सुनी।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?