नोएडा की तीनों सीटें जीतने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : धर्मेंद्र यादव  

सपा सांसद ने उप चुनाव में किया सभी सीटें जीतने का दावा 

सांसद धर्मेंद्र यादव और महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने नोएडा महानगर में की “संविधान मानस्तंभ” की स्थापना, सपा सांसद ने ‘भारत बंद’ का भी किया समर्थन  
अग्रसेन भवन में महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में और पूर्व जिला अध्यक्ष व लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव की अध्यक्षता में संविधान मानस्तंभ की स्थापना एवं गोष्ठी का किया गया आयोजन

द न्यूज 15 ब्यूरो 
नोएडा। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव धर्मेंद्र यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव में नोएडा की तीनों सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी की नजर नोएडा की तीनों विधानसभा सीटों पर है। धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में सभी सीटें जीतने का भी दावा किया। सपा सांसद ने सभी बातें सेक्टर 33 अग्रसेन भवन में संविधान मानस्तंभ की स्थापना एवं गोष्ठी के कार्यक्रम में कही।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता और अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष व लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव की। इस गोष्ठी में धर्मेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने संविधान के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

नोएडा में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव पूरी लय में दिखाई दिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी जनता के समर्थन से आगामी चुनावों में बड़ा उलटफेर करेगी। सांसद ने ‘भारत बंद’ के समर्थन पर भी खुलकर अपनी राय रखी और कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से इस बंद का समर्थन करती है। उन्होंने समाज के दबे-कुचले लोगों और दलितों के साथ हो रहे अन्याय पर चिंता जताई और कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी और उनके हक के लिए संघर्ष करेगी। विशिष्ट अतिथि जूही सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है।


वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।  युवा, किसान ,नौजवान सभी परेशान है ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया और सांसद धर्मेंद्र यादव के विचारों का समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव जय करण चौधरी व महानगर महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नोएडा महानगर के सभी वरिष्ठ नेता के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष ,पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया