रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की महिला शाखा ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

 अनुप जोशी

रानीगंज : रानीगंज चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की महिला शाखा द्वारा बुधवार को नंदलाल जालान मैदान में 40 पौधे लगाए गए और रानीगंज रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न इलाकों में डस्टबिन लगाए गए और कपड़े की थैलियां बांटी गई। इस दौरान रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि जिस तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है उसे देखते हुए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है इस चीज को ध्यान में रखते हुए आज रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की महिला शाखा द्वारा 40 पौधे लगाए गए और शहर के विभिन्न इलाकों में कपड़े की थैलियां बांटी गई और डस्टबिन भी लगाए गए,आज जिस तरह से पेड़ों की कटाई की जा रही है उससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है ऐसे में वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। वहीं विकास के लिए पेड़ों की कटाई की जाती है लेकिन विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है इसके साथ ही आज संगठन की तरफ से कपड़े की थैलिया बांटी गई जिससे कि लोग सिंगल युज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें उन्होंने बताया कि अगर हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो विकास और पर्यावरण के बीच एक संतुलन बनाए रखना होगा रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की महिला शाखा की वाणी खैतान ने कि आज पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए संगठन की तरफ से 40 पौधे लगाए गए और शहर के विभिन्न इलाकों में कपड़े की थैलियां बांटी गई और डस्टबिन लगाए गए। अगर हमें पर्यावरण को बचाना है तो अभी से इस दिशा में काम करना होगा क्योंकि जिस तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है वह मानव जाति के लिए बेहद खतरनाक है अगर इस खतरे से निपटना है तो हमें अभी से पर्यावरण की देखरेख करनी होगी ताकि हम हमारी अगली पीढ़ी के लिए एक हरा भरा पर्यावरण रख सके। इस मौके पर यहां निधि पातेसरिया वाणी खैतान,सौरव मोदी, प्यारेलाल अग्रवाल,रूबी गढ़वाला,मीनू गोराई पूनम भालोटिया,अरुण भरतीया,अरुमय कुंडू, अजीत कयाल,मनोज केसरी समेत मौजूद आदि थे।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!