विश्वभारती जनसेवा संस्थान पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 

विश्व भारती जनसेवा संस्थान की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एज्ञारकुंड प्रखंड अंतर्गत अंतर्गत दूधिया पानी में पौधारोपण समारोह का आयोजन किया गया। विश्व भारती जन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ने कहा की वृक्षारोपण पर्यावरण के लिए अति आवश्यक है जिस तरह से पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग का शिकार हो रहा है और जंगलों को धड़ल्ले से काटा जा रहा है अगर हम वृक्षारोपण के प्रति सजग नहीं हुए और पेड़ पौधे नहीं लगाए गए तो आने वाले दिनों में हमारी पीढ़ी को इसका खतरनाक परिणाम भुगतना पड़ेगा।

इसी सोच के तहत आज हमारी संस्था ने दर्जनों वृक्ष  लगाया और एक संदेश देने का काम किया की वृक्षारोपण करके ही प्रकृति को बचाया जा सकता है वही संस्था के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि हमारी संस्था के तरफ से पूरे देश के कई जिलों में वृक्षारोपण किया गया है और संस्था के तरफ से जिला अध्यक्षों को जो कार्यभार सोपा गया था उसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेश चक्रवर्ती संस्था के उपकोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार अशोक कुमार राम, दीपेश कुमार , जितेश अग्रवाल , मनोज शाह, रणजीत सिंह , भोला महतो आदि उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    जहरीली शराब ने बुझाए घरों के चिराग, जिम्मेदारी…

    Continue reading
    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की