राजगीर में आयोजित होगा महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024

 बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट

दीपक कुमार तिवारी

पटना/राजगीर। भारत एक बार फिर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है। यह हॉकी टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर, 2024 तक बिहार के राजगीर में होगा। इसमें भारत समेत छह एशियाई देश हिस्सा लेंगे। राजगीर के राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भी खेलेंगी। पिछली बार यह ट्रॉफी झारखंड के रांची में हुई थी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वो 8वें महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए बिहार सरकार का समर्थन प्रदान करने के लिए बहुत खुश हूं। सरकार इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाग लेने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमों का स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए यात्रा करने वाली हॉकी टीमों, अधिकारियों और हॉकी प्रेमियों को बिहार के लोगों का आतिथ्य पसंद आएगा, सरकार इस आयोजन को एक भव्य सफलता बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष डेटो फुमियो ओगुरा ने भी इस फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा- ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 8वां महिला एशियन चौंपियंस ट्रॉफी भारत में आयोजित किया जाएगा। मुझे विश्वास है कि राजगीर, बिहार में आयोजित यह आयोजन झारखंड में आयोजित पिछले संस्करण की तरह ही एक बड़ी सफलता होगी।’
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप तिर्की ने कहा -‘हॉकी इंडिया बिहार में प्रतिष्ठित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्साहित है। यह हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि यह पहली बार है कि बिहार में कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। हम एएचएफ और बिहार सरकार के अविश्वसनीय अवसर और समर्थन के लिए आभारी हैं।’
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा- ‘यह भारतीय महिला हॉकी के लिए एक महान क्षण है कि लगातार दूसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भारत में आयोजित की जा रही है। हमने पिछले साल रांची में एक बहुत ही यादगार आयोजन किया था और हम बिहार में भी एक भव्य आयोजन सुनिश्चित करेंगे।ष्’उन्होंने आगे कहा, ‘हॉकी इंडिया देश भर में महिला हॉकी के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहा है और हम मानते हैं कि बिहार में इस स्तर का आयोजन करने से बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी। हम सभी अंतरराष्ट्रीय टीमों और हॉकी प्रेमियों का बिहार में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’
यह टूर्नामेंट भारत में हॉकी के प्रति बढ़ते जुनून को दर्शाता है। साथ ही, बिहार जैसे राज्यों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश