लखीसराय में आमने-सामने आ भिड़े दो ट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत

 लखीसराय। बिहार के लखीसराय के गढ़ी विशनपुर पुल पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद नगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक के अंदर फंसे शव को निकालने की कोशिश करते दिखे। घटना के कारण पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण पटना-मुंगेर जाने वाले कई यात्री वाहन जाम में फंसे रहे। नगर थाना पुलिस जेसीबी मशीन और कटर मशीन मंगवाकर शव को निकालने के प्रयास में जुटी रही।
इस संबंध में वॉर्ड पार्षद सुरेंद्र मंडल ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘सुबह करीब 6 बजे आमने सामने की तरफ से ट्रक आ रही थी। दोनों तरफ से आ रही ट्रक में से एक का टायर फट गया, जिससे दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें से एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। शव ट्रक में ही फंसा रहा। हादसे की सूचना थाना प्रभारी को दी गई। हम लोग जेसीबी मंगवा रहे हैं। इसके बाद ट्रक को यहां से निकाला जाएगा और आम लोगों के लिए मार्ग को आवागमन के योग्य बनाया जाएगा, क्योंकि इस हादसे की वजह से यहां आवाजाही करने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आगे बताया, ‘फिलहाल हम यहां पर स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में जुटे हुए हैं, ताकि किसी को कोई समस्या ना हो। जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी हम इस जगह को जाममुक्त करने की कोशिश करेंगे, ताकि किसी भी आम यात्री को कोई समस्या न हो, क्योंकि इस हादसे की वजह से मौके पर भारी जमा लगा हुआ है, जिससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, पुलिस की ओर से इस मार्ग से प्रतिदिन आवाजाही करने वाले अन्य वाहन चालकों से भी अपील की है कि वो गाड़ी चलाने समय सड़क नियमों का विशेष ध्यान रखें और यातायात से संबंधित नियमों का पालन करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें। अगर वो ऐसा करेंगे, तो अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी अप्रिय स्थिति पैदा करेंगे।’

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!