महिलाओं ने लिया सनातन धर्म रक्षा का संकल्प

 श्रीराम जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन की भव्य प्रस्तुति

मुजफ्फरपुर। रामलाल के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर नया टोला कटही पुल स्थित श्रीराम जानकी सुग्गा मंदिर में भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर रामधुन, सोहर, समधन और भजन-कीर्तन से गूंज उठा। महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गीत प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने श्रीराम के त्याग, सहिष्णुता, सद्भाव और समरसता को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। महिलाओं ने सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि आज के समाज को श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही जीवन की सार्थकता को समझना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट की। श्रीमती मीना ठाकुर ने “जन्म लियो अयोध्या में चारों भैया…” जैसे भावपूर्ण गीत गाकर समां बांध दिया।

इस पावन अवसर पर श्रीमती उषा सिन्हा, श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव, श्रीमती अर्चना झा, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती सावित्री देवी, मंदिर के पुजारी श्री विजय दास, न्यास समिति सदस्य श्रीमती रंजना सिन्हा, श्री बालेश्वर नारायण सिंह, उपाध्यक्ष श्री चितरंजन सिंह, श्री रामचंद्र सिंह, श्री शैलेंद्र कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगत भक्तों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ सभा का समापन किया गया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा