महिला ने युवक की छुरा मारकर की हत्या

 पारिवारिक विवाद का मामला

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव।

बराटी थाना क्षेत्र के अजमतपुर परती में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने छुरा मारकर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान विश्वनाथ राम, पिता देवेंद्र राम के रूप में हुई है।

घटना सुबह लगभग छह बजे की है। मृतक की मां पदमा देवी के अनुसार, वह अपने बेटे विश्वनाथ के साथ बोझा ढोने का काम कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी महिला उषा देवी, पति भजन राम, वहां बालू गिराने लगी। पदमा देवी ने बालू गिराने से पहले रुकने को कहा ताकि वे बोझा हटा सकें, इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

बहस के दौरान उषा देवी ने कमर से छुरा निकालकर विश्वनाथ पर हमला कर दिया। एक वार उसके कान पर और दूसरा गर्दन पर किया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही बराटी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को बिदुपुर के घोड़ा चौक पर रखकर हाजीपुर-जनदाहा मुख्य मार्ग एवं बिदुपुर बाजार रोड को जाम कर दिया।

हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों को समझाकर जाम हटवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक और आरोपी परिवार के बीच पूर्व से ही बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    • By TN15
    • June 20, 2026
    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

    ‘कॉकटेल 2’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक पहुंची 17 करोड़ के पार!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    ‘कॉकटेल 2’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक पहुंची 17 करोड़ के पार!

    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग