महिला ने ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म

 डिलीवरी के दौरान रुकी रही ट्रेन,  जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

 पटना। बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्रेन में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। गनीमत ये रही कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। रेलवे हॉस्पिटल की डॉक्टर पायल मिश्रा की वजह से ये डिलीवरी सफलतापूर्वक की गई।
बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) में सफर कर रही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे हॉस्पिटल की डॉक्टर पायल मिश्रा के नेतृत्व में सुरक्षित प्रसव कराया गया। डॉक्टर पायल मिश्रा ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बरौनी से ट्रेन में सवार होकर महिला रजनी देवी मुजफ्फरपुर के लिए निकली थी। ट्रेन के बरौनी से खुलने के बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद साथ चल रहे उसके पति ने टीटीई व आरपीएफ को इसकी सूचना दी, जिसके बाद इसको लेकर 139 पर कंट्रोल रूम में सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही समस्तीपुर स्टेशन पर डॉ पायल मिश्रा के नेतृत्व में मेडिकल टीम समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव होने तक ट्रेन स्टेशन पर ही रूकी रही।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस