शामली में बंदरों के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों की जान तक जा रही है। यहां बंदरों के हमले से एक महिला की मौत की घटना सामने आई है। दरअसल, महिला घर के पास उपले बना रही थी उसी दौरान बंदरों ने महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. गांव में बंदरों की बढ़ती संख्या का कारण प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की लापरवाही को माना जा रहा है।

मामला कांधला थाना क्षेत्र के रामपुर खेड़ी गढ़ गोसाई गांव का है, जहां बंदरों के हमले से एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गांव निवासी मिंटू की पत्नी पिंकेश घर के पास उपले बना रही थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां आया और पिंकेश पर हमला कर दिया. हमले में पिंकेश गंभीर रूप से घायल हो गईं. इस हमले के बाद मौके पर ही घायल पिंकेश की मौत हो गई।

गांव में दहशत का माहौल

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. पिंकेश के मौत से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं, मृतका का पति मिंटू भट्ठे पर मजदूरी करता हैं। मृतक महिला के दो बेटे अरविंद और शिव हैं, जबकि एक बेटी रूपा की शादी हो चुकी है। बंदरों के झुंड के हमले से हुई मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है. इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए आवारा बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

 

ग्रामीणों ने दी धमकी

 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है, लेकिन इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. वहीं, ग्राम प्रधान सोमगिरि ने बताया कि गांव में अब तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई विशेष अभियान भी नहीं चलाया गया है. जबकि वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग कई बार की जा चुकी है। फिलहाल गांव में भय और गुस्से का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!