मानसून के आगमन के साथ-साथ उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डा० राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 37.2 एवं 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

औसत सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 65 प्रतिशत, हवा की औसत गति 7.8 कि०मी० प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन 5.8 मि०मी० तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 6.8 घन्टा प्रति दिन रिकार्ड किया गया तथा 5 से०मी० की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 32.7 एवं दोपहर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 15-19 जून, 2024 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारअनुकूल मौसमीय स्थिति के प्रभाव से पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी वर्षा की सम्भावना है। अगले 3-4 दिनों में मानसून के आगमन के साथ-साथ उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है।

इसी दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है।अगले दो दिनों में तापमान के गिरावट के कारण लू की स्थिति समाप्त हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान अगले एक से दो दिनों के बाद लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

शुक्रवार के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमानः 36.4 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक एवं न्यूनतम तापमानः 27.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    • By TN15
    • July 10, 2026
    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार