इन चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम देगी जनता?

चरण सिंह 

छठे चरण का मतदान भी समाप्त हो चुका है। अब एक जून को अंतिम चरण का मतदान है। एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों ओर से सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। बाजार में चर्चा यह भी है कि एनडीए को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है और बहुमत से कुछ सीटें कम रह जाएंगी। मेरा मानना है कि जिसे भी मिलेगा बहुमत मिलेगा। यदि एनडीए की सरकार बनेगी तो पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। बीजेपी ३०० से ऊपर सीट लेकर आएगी। यदि एनडीए की सरकार नहीं बनती है तो सीटें २०० के आसपास रहेंगी। मतलब इतनी सीटें आएंगी कि बीजेपी सरकार नहीं बना पाएगी। दरअसल काफी समय से देखा जा रहा है कि जनता जिसे भी देती है पूर्ण बहुमत देती है। 2014-2019 में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। विधानसभाओं के चुनाव में भी यही देखना को मिला है। चाहे दिल्ली हो, उत्तर प्रदेश हो, राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो मतलब सभी जगह जनता ने जिसे भी दिया बहुमत दिया। ऐसे ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जिसे भी मिलेगा पूर्ण बहुमत मिलेगा।

पहले और दूसरे चरण के मतदान में भाजपा को झटका लगा प्रतीत हो रहा था तो तीसरे चौथे चरण में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दी। पांचवें और छठे चरण में इंडिया और एनडीए में फाइट देखने को मिली। इन चुनाव में शिवसेना उद्धव गुट और अकाली दल बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई को लेकर लोगों में नाराजगी है तो राम मंदिर निर्माण और हिन्दुत्व के नाम पर बीजेपी काफी कुछ बैलेंस कर ले रही है। इसमें दो राय नहीं कि बीजेपी दस साल से सत्ता में रहने के बावजूद अपने काम के आधार पर वोट नहीं मांग रही है बल्कि कांग्रेस के घोषणा पत्र का हव्वा बनाकर हिन्दुओं को डरा रही है।

इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने पर मुस्लिमों के पक्ष में संविधान में संशोधन करने की बात कर रही है। बीजेपी हिन्दुओं में मुस्लिमों का डर बैठा रही है तो इंडिया ब्लॉक के नेता लोगों में संविधान खत्म करने का डर बैठा रहे हैं। वैसे भी बीजेपी के कई नेता भी कह चुके हैं कि वे लोग संविधान में संशोधन के लिए ही 400 से ऊपर सीटें देने की बात कर रहे हैं।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियों में कह रहे हैं कि अब तो बाबा भीम राव अंबेडकर भी संविधान नहीं बदल सकते हैं। विपक्ष के नेताओं के मोदी सरकार फिर से बनने पर संविधान बदलने की चर्चा मार्केट में कराने से बड़े स्तर पर दलितों व पिछड़ों का वोट इंडिया ब्लॉक को जा रहा है। वैसे भी राम मंदिर निर्माण का भी ज्यादा असर इन चुनाव में नहीं देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री का भी 2019 का असर इन चुनाव में नहीं देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री के सैम पित्रोदा के विरासत कर वाले बयान पर मंगलसूत्र तक छीनने के भाषण ने उनका भाषा का स्तर गिराया है। उनके भाषण में वह आकर्षण नहीं दिखाई दे रहा है जैसा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हटाने की चर्चा और गुजरात राजकोट से बीजेपी प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला के राजपूतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का नुकसान भी भाजपा को हो रहा है। अब देखना यह होगा कि इन चुनाव में ऊंट किस करवट बैठता है।
  • Related Posts

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    यूजीसी नियमों में बदलाव करने वाला या फिर…

    Continue reading
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    एस आर दारापुरी डॉ. बी. आर. आंबेडकर का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?