चाय-नाश्ता कराएंगे पर यादव और मुसलमानों का व्यक्तिगत काम नहीं करेंगे : देवेश चन्द्र ठाकुर

 

अभिजीत पाण्डेय

पटना । बिहार के सीतामढ़ी से नव निर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि वे पिछले 22 सालों से राजनीति में सक्रिय है इस दौरान उन्होंने यादव और मुसलमानों के लिए सबसे ज्यादा काम किया है, लेकिन अब वे यादव और मुसलमान का व्यक्तिगत काम नही करेंगे।

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि मैं पिछले 22 साल से राजनीति में सक्रिय हूं। इस दौरान मैंने मुसलमानों और यादवों के लिए सबसे अधिक काम किया है, लेकिन अब मैं स्पष्ट रूप से बताता हूं कि इनके व्यक्तिगत काम नहीं करूंगा। अगर इस समाज के लोग मेरे पास अपना काम करवाने के लिए गुहार लेकर आते हैं तो जरूर आएं। मैं उनको चाय नाश्ता कराऊंगा। चाय नाश्ता करके वे वापस चले जाएं, मैं उनका व्यक्तिगत काम नहीं करूंगा।

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने आगे कहा कि जब यादव और मुसलमान वोट डालते समय तीर के निशान में पीएम मोदी का चेहरा देखते हैं, तो मै आपके लिए काम करते हुए लालू और लालटेन का चेहरा क्यों न देखूं।

मेरे यादव और मुसलमान भाई आइए जरूर आइए, चाय पीजिए, मिठाई खाइए, लेकिन काम की बात नहीं कीजिए, क्योंकि मैं आपका काम नहीं करूंगा। मैं पहली बार ये कह रहा हूं और अब मैं यही करूंगा।

जेडीयू सांसद के बयान के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस