अगले 4 महीने तक बिहार में नहीं होगा बालू का खनन

राम नरेश

पटना । नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर बिहार में बालू खनन पर रोक लग गई है. 15 जून से अगले 4 महीने तक यानी 15 अक्टूबर तक बालू का खनन नहीं हो पाएगा। इसको लेकर खान निदेशक ने सभी जिलों के एसपी को आदेश जारी कर दिया है।

हर साल मानसून के समय बिहार सरकार बालू खनन पर रोक लगाती रही है। इस बार भी आज से बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। यह रोक 15 अक्टूबर तक लगी रहेगी।

खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह की तरफ से इसकी पुष्टि भी की गई है।
खनन भूतत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून अवधि में एनजीटी के निर्देशानुसार बालू खनन पर 16 जून से 15 अक्टूबर तक रोक लगाई गई है। इस दौरान बालू के बड़े भंडारण करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

खनन भूतत्व विभाग की तरफ से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश भी दिया गया है। बालू खनन रोक की अवधि में खान भूतत्व विभाग जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निगरानी भी करेगा।

बिहार में बालू घाट की नीलामी से सरकार को काफी राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन अवैध खनन के कारण कई बार सवाल खड़े भी होते हैं। साथ ही बालू खनन पर रोक के बाद भी कई जगह बालू माफिया खनन करते हैं।

उसी को लेकर इस बार भी सख्त निर्देश दिया गया है और बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!