सत्ता में आए तो खत्म करेंगे अग्निपथ योजना

 -बिहार के आरा में बोले राहुल गांधी

दीपक कुमार तिवारी

पटना।राहुल गांधी ने बिहार के बख्तियारपुर और पालीगंज में महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैली की। लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार देश भर में विपक्षी गठबंधन के पक्ष में स्पष्ट लहर है। 4 जून को जब इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आएगा तो अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाएगा और हर महिला के खाते में प्रति माह 8,500 रुपये की किस्त भी दी जाएगी। बिहार के बख्तियारपुर और पालीगंज में महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राहुल ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उनहोंने कहा कि इस बार देश भर में विपक्षी गठबंधन के पक्ष में स्पष्ट लहर है।कांग्रेस नेता ने रैली में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने नोटबंदी-जीएसटी लागू करके रोजगार के रास्ते बंद किए और सेना में अग्निपथ योजना लागू करके जवानों को मजदूर बना दिया।

4 जून को जब इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाएगा। सेना इस योजना को नहीं चाहती है, ये उनपर थोपी गई है।
राहुल गांधी ने आगे कहा केंद्र में सरकार बनने के बाद जुलाई से ही महिलाओं के खाते में हर महीने 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे। इससे हर परिवार की आर्थिक स्थिति बदल जायेगी।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इस सरकार ने 22 अरबपति बनाए हैं लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस सरकार के लोगों ने गरीबों से पैसा छीनकर औद्योगिक घरानों को दे दिया है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा ये चुनाव देश और लोकतंत्र के साथ-साथ गरीबों के आरक्षण को बचाने का चुनाव है।

पटना साहिब, पाटलिपुत्र और आरा सहित बिहार की बाकी बची कुल आठ लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होना है। कांग्रेस नेता अंशुल अभिजीत जहां पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं राजद नेता मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार हैं। बिहार की आठ सीटों पर 134 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी