राजद के टिकट पर रुपौली से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव

भवेश कुमार

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फिर से बीमा भारती को अपनी पार्टी का सिंबल दिया है। लोकसभा चुनाव में अपनी जमानत जब्त करवा चुकीं बीमा भारती फिर से विधानसभा उपचुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगीं।

टिकट लेने के लिए बीमा भारती मंगलवार को राबड़ी आवास पर गईं थी। वहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से मुलाकात की थी। 2020 में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। इस बार जनता दल यूनाईटेड ने कलाधर मंडल को टिकट दिया है।

रुपौली की सीट जदयू से विधायक रही बीमा भारती के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। आरजेडी के टिकट पर बीमा पूर्णिया लोकसभा से चुनाव लड़ीं और हार गईं। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू की बीमा भारती ने भाकपा के विकासचंद्र मंडल को करीब 19 हजार मतों से पराजित किया था।

बतौर निर्दलीय कलाधर मंडल भी चुनावी मैदान में उतरे थे और उन्हें छह हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे।
बीमा भारती को टिकट मिलने के बाद महागठबंधन में सबकुछ स्पष्ट हो गया है। इससे पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इस सीट पर महागठबंधन के लगभग सभी दल दावा ठोक रहे थे।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पहले ही कांग्रेस को लेकर बयान दे चुके थे। इसके साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने अपनी-दावेदारी पेश की थी, लेकिन आरजेडी ने सिंबल का ऐलान कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!