रेस्टोरेंट के स्टाफ ने मालिक संग मिलकर क्यों कर दी युवक की हत्या ?

 

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में अपनी महिला दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गये युवक के साथ ऐसा क्या हुआ कि रेस्टोरेंट के स्टाफ ने ही उसकी हत्या कर दी। यह मामला देश की राजधानी दिल्ली के प्रीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट का है। इस युवक की महिला दोस्त की रेस्टोरेंट में कुछ लड़कियों के साथ कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद इन लड़कियों ने रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ मिलकर इस लड़के की हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट में काम करने वाली एक युवती जतिन को पहले से जानती थी| वह उसके पास आकर बैठी तो जतिन के साथ मौजूद लड़कियों को गलत-फहमी हो गई| इसी बात पर हुए झगड़े में जतिन व उसके दोस्तों पर चाकू, लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया गया| वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए| घायलों को भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया, जहां जतिन को मृत घोषित कर दिया गया| घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया| पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, सबूत मिटाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर रेस्टोरेंट मालिक किशोर समेत कुल छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया|

गलतफहमी की वजह से स्टाफ और मृतक बीच बड़ा विवाद

दरअसल ये मामला है राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा का जहां मिली जानकारी के अनुसार एक 23 वर्षीय युवक जतिन मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने गया था इसी दौरान किसी गलतफहमी की वजह से रेस्टोरेंट के स्टाफ से कहा-सुनी होगई जिसके बाद एक ये कहा-सुनी एक खौफनाक मंजर में बदल गई जहां एक युवक की शरेआम हत्या कर दी गई किसी गलतफहमी की वजह से रेस्टोरेंट कर्मियों से जतिन और उसके दोस्तो का झगड़ा हुआ औऱ स्टाफ ने जतिन के सीने पर चाकू मार दिया| जबकि दो और दोस्त प्रशांत और वारद बुरी तरह घायल हो गए| बता दें की मृतक जतिन बुध विहार इलाके में रहता था और ये सारी जानकारी पुलिस के मुताबिक हाथ लगी है|

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने बताया कि उनके पास बुधवार सुबह 6.30 बजे पीसीआर से कॉल आया था| उन्हें बीएम अस्पताल से यह फोन आया था जहां बताया गया था कि एक शख्स को भर्ती किया गया है, जिसको घातक चोटें आई हैं| ऑफिसर ने कहा, कॉल आने के कुछ देर बाद ही, मंगोलपुरी के एसीपी और एसएचओ मौके पर पहुंचे शुरुआती जांच में लगा कि यह एक हादसा है| हालांकि, बाद में की गई तहकीकात में पता चला कि यह हादसा रेस्टोरेंट में हुई बहस के बाद हुआ| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

और आपको बतादें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि राजधानी दिल्ली में ऐसी कोई घटना देखने को मिली हो इससे पहले भी हम इसी तरह की कई घटनाओं को देख चुके है लेकिन फिर भी इतनी घटनाओं के बाद भी इस पर लगाम लगने की कोई उम्मीद नहीं|

लेखन: शिवानी मांगवानी

  • Related Posts

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

    Continue reading
    कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी