Whose Photo is on the Notes : अंबेडकर से शिवाजी तक नेताओं ने पेश कर दिये ये उम्मीदवार

मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, करेंसी नोट की नई सीरीज पर डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो क्यों नहीं हो सकती ?
अर्थव्यवस्था, खर्च, महंगाई और चुनावी माहौल में वोट के बाद अब नोट का मुददा भी चर्चा में है। आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील ने नोटों पर किसकी हो फोटो की बहस छेड़ दी है। एक के बाद एक राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं और विचार सामने आ रहे हैं। कोई चाहता है कि इस पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगे। वहीं किसी की इच्छा नोट पर शिवाजी का देखने की है।
दरअसल सीएम केजरीवाल ने केंद्र से अपील की है कि गांधी जी के साथ करेंसी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर हो, देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को आशीर्वाद मिलेगा, कई कदम उठाने चाहिए। उसमें से ये भी एक है कि दिवाली पर हम सबने समृद्धि के लिए लक्ष्मी जी और विघ्नहर्ता गणेश जी पूजा की। इसके लिए उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण भी दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की। उन्होंने कहा, इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। वहां ८५ प्रतिशत मुस्लिम हैं और केवल दो फीसदी हिन्दू हैं लेकिन करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर है। मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीरों को नए नोटों पर होना चाहिए।
देश के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश संपन्नता और समृद्धि के प्रतीक है। उनके आशीर्वाद से देश समृद्ध होकर आगे बढ़ेगा और नंबर एक बनेगा। भारत की करेंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाना पूरे देश के लिए मंगलमयी साबित होगा।
इसके बाद से ही उम्मीदवारों की सूची सी जारी हो गई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी से विधायक नीतेश राणे ने भी छत्रपति शिवाजी की फोटो का सुझाव दिया। इसके लिए उन्होंने ट्वीटर पर २०० रुपये का नोट भी पोस्ट कर दिया और उसे परफेक्ट बताया।
अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सुझाव दिया है कि नोट प बाबा साहेब की तस्वीर क्यों नहीं लगा सकती। उन्होंने ट्वीट किया करेंसी नोट की नई सीरीज पर डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो क्यों नहीं हो सकती ? एक ओर महान महात्मा और दूसरे तरफ डॉक्टर अंबेडकर। अहिंसा, संविधानवाद और समतावाद के साथ आने से आधुनिक भारत को जोड़ेगा।
कुछ दिनों पहले अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने महात्मा गांधी की फोटो की जगह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर शामिल करने की मांग उठाई थी। पश्चिम बंगाल के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रचूर गोस्वामी ने कहा था कि हमें लगता है कि भारत की आजादी के संघर्ष में नेताजी का योगदान महात्मा गांधी से कम नहीं है। भारत के महानतम स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान का सबसे अच्छा तरीका करेंसी नोट पर उनकी तस्वीर होगी। गांधी जी की तस्वीर को नेताजी के साथ बदल देना चाहिए।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

भाषा के अनुसार भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकारों से कहा, अपनी सरकार की खामियों को छिपाने और आम आदमी पार्टी की हिन्दू विरोधी मानसिकता से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल राजनीतिक ड्रामा कर रहेे हैं। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में जो कुछ कहा, वह उनकी यू टर्न राजनीति का ही हिस्सा है। इसमें उनका पाखंड नजर आता है।

  • Related Posts

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को…

    Continue reading
    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का साथ छोड़कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत