कौन होगा इंडिया अलायंस की ओर से PM पद का दावेदार? खरगे ने दिया जवाब, सीटें भी बता दीं

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर भी इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा किया है।

 

इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

 

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की परफॉर्मेंस को लेकर बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हम इस बार सरकार बनाने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन को 275 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।  इस बार हमें हर तरफ से अच्छी रिपोर्ट मिली है।

 

घटक दल मिलकर करेंगे फैसला

 

बीजेपी लगातार इंडिया गठबंधन की तरफ से पीएम पद के चेहरे को लेकर सवाल उठती रहती है। इसके जवाब पर उन्होंने कहा, ‘ चुनाव के बाद घटक दलों की बैठक होगी और इसी में इस बात का फैसला किया जाएगा।

 

प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

 

PM मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार थमते ही गुरुवार (30 मई) की शाम कन्याकुमारी पहुंच गए थे।  कन्याकुमारी में उनका विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 45 घंटे का ध्यान जारी है।  इसको लेकर भी मल्लिकार्जुन खरगे ने निशाना साधते हुए कहा, ‘ये तप एक दिखावा है। अगर उन्हें तप ही करना था तो वो अपने घर में भी बैठ कर सकते हैं। दस हज़ार पुलिस लेकर आप कोई तप नहीं कर सकते हैं। आप तप करने के लिए टीवी को लेकर नहीं जाते हैं। वो सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। अगर उन्हें किसी चीज़ का पश्चाताप करना है तो वो घर भी तप करके कर सकते हैं।

 

सरकार बनाने के लिए किन पार्टियों का लेंगे समर्थन

 

नवीन पटनायक, ओवैसी और मायावती जैसे नेताओं से समर्थन लेने पर लेने के सवाल पर उन्होंने कहा,’ चुनाव बाद जो भी समर्थन करेगा। उसपर गठबंधन के सहयोगियों से बात करके निर्णय करेंगे।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी