यूपी की 13 सीटों पर कल वोटिंग, बसपा के लिए किला बचाने की चुनौती 

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान 1 जून, शनिवार को होगा। 1 जून को सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी और इसके साथ ही ढाई महीने लंबे चले चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने से सिर्फ 1 कदम दूर रहेगी। चुनावों के परिणाम 4 जून को आएंगे। सातवें और अंतिम चरण में यूपी में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में वोटिंग होगी।

साल 2019 के चुनाव में इन 13 सीटों में 2 सीटें भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी अपना दल सोनेलाल ने जीती थीं और बाकी 2 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने परचम लहराया था। साल 2019 के आम चुनाव में बसपा ने घोसी और गाजीपुर में जीत दर्ज की थी, वहीं अपना दल ने मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में जीत हासिल की थी। इसमें चार सीटों पर बीजेपी की भी गाड़ी फंस सकती है। सपा का दावा है कि वह गाजीपुर और घोसी जीत रही है, वहीं दो सीटें ऐसी हैं जहां 2019 में जीत का अंतर 15 हजार के करीब था, इसमें चंदौली और बलिया सीट शामिल है।

महाराजगंज लोकसभा सीट पर साल 2019 के चुनाव में 64.07 फीसदी मतदान हुआ था। बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल की और जीत का अंतर 3 लाख 40 हजार 424 वोटों का था। गोरखपुर लोकसभा सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की थी और 59.81 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस सीट पर बीजेपी ने 3 लाख 1 हजार 664 मतों के अंतर से प्रतिद्वंदी को हराया था।

कुशीनगर सीट पर भी बीजेपी जीती थी। उस चुनाव में भाजपा ने 3 लाख 37 हजार 560 मतों के अंतर से जीती थी और इस सीट पर 59.79 फीसदी वोटिंग हुई थी। देवरिया लोकसभा सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी और 2 लाख 49 हजार 931 मतों से सीट जीती. इस सीट पर 57.9 फीसदी पोलिंग हुई थी। बांसगांव में बीजेपी ने 1 लाख 53 हजार 468 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी और यहां कुल 49.88 फीसदी वोटिंग हुई थी।

बात घोसी सीट की करें तो यहां से बसपा ने जीत हासिल की और उसकी जीत का अंतर 1 लाख 22 हजार 568 वोट थे। 2019 के चुनाव में घोसी सीट पर 57.31 फीसदी वोटिंग हुई थी। सलेमपुर में बीजेपी ने 2019 के चुनाव में जीत हासिल की और 1 लाख 12 हजार 615 मतों से सीट अपने नाम की. उस चुनाव में सलेमपुर में 55.43 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद बलिया सीट पर बीजेपी ने सिर्फ 15 हजार 519 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी. इस सीट पर 54.35 फीसदी वोटिंग हुई थी।

गाजीपुर सीट पर बसपा ने 1 लाख 19 हजार 392 मतों से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में गाजीपुर में 58.88 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद चंदौली में भी बीजेपी ने जीत हासिल की थी। यहां बीजेपी ने 13 हजार 959 वोटों से जीत दर्ज की और 61.83 फीसदी पोलिंग हुई थी।

वाराणसी सीट पर बीजेपी ने 2019 में 4 लाख 79 हजार 505 मतों से जीत हासिल की और उस चुनाव में इस सीट पर 57.13 फीसदी वोटिंग हुई थी। मिर्जापुर में बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने 2 लाख 32 हजार 8 मतों से जीत हासिल की थी और 60.11 पर वोटिंग हुई थी। रॉबर्ट्सगंज में भी अपना दल ने 54 हजार 336 मतों से जीत हासिल की थी और 57.37 फीसदी वोटिंग हुई थी।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी