कौन है शिनोवा जो खुद को बता रही है रवि किशन की कथित बेटी? जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल इन दिनों फेमस एक्टर रवि किशन मुसीबत में फंसे हुए हैं। लखनऊ की महिला ने जब से दावा किया है कि एक्ट्रेस शिनोवा फिल्मस्टार की बेटी हैं, तब से लोग शिनोवा के बारे में सबकुछ जानने के लिए सर्च कर रहे हैं। वैसे तो इंटरनेट पर उनके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है लेकिन हम हर बात को यहां लेकर आए हैं।

साथ ही मशहूर एक्टर से नेता बने रवि किशन पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी में कानूनी परेशानियों के कारण सुर्खियों में हैं। अभी कुछ ही दिन पहले की बात है, जब लखनऊ की अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने उनकी दूसरी पत्नी और उनकी बेटी, एक्ट्रेस शिनोवा को उनकी बेटी होने का दावा किया था। हालांकि, यह अपर्णा की शादी पिछले 35 वर्षों से राजेश सोनी से हुई है और उनकी एक बेटी और एक बेटा है। दूसरी ओर, रवि ने अपनी पत्नी प्रीति किशन से शादी की है। साथ में, वे तीन बेटियों और एक बेटे के माता-पिता हैं।

इन सबके बीच रवि किशन की कथित शिनोवा को लेकर चर्चा तेज है और लगभग हर कोई उनके बारे में और बातें जानना चाहता है। आपको बता दें कि शिनोवा भी रवि किशन की तरह ही मनोरंजन जगत से ही ताल्लुक रखती हैं। वो एक एक्ट्रेस हैं और 25 साल की उम्र में ही बड़ी स्टारकास्ट के साथ एक फिल्म कर चुकी हैं। आइए उनके बारे में और जानकारी देते हैं।

बतादें कि शिनोवा की उम्र 25 साल है और वो एक एक्ट्रेस हैं। वो मिस यूनिवर्स रह चुकीं एक्ट्रेस लारा दत्ता के साथ काम कर चुकी हैं। शिनोवा लारा दत्ता के साथ वेब सीरीज ‘हिकअप्स एण्ड हुकअप्स’ में थीं। उस फिल्म में और भी कई बड़े एक्टर्स थे। शिनोवा ने सीरीज में प्रतीक बब्बर और लारा दत्ता के साथ लीड रोल प्ले किया था।

वही शिनोवा चर्चे में तब आईं, जब उन्होंने भोजपुरी एक्टर रवि किशन को अपना पिता बताया और इसे साबित करने के लिए वो हर रास्ता भी अपना रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रवि किशन की कथित बेटी शिनोवा ने रवि किशन के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया है। 25 वर्षीय एक्ट्रेस ने कथित तौर पर यह साबित करने के लिए मुंबई की अदालत में एक दीवानी मुकदमा दायर किया कि रवि उनके बायोलॉजिकल पिता हैं। उन्होंने इसी मामले पर आधिकारिक मान्यता प्राप्त करने के लिए डीएनए टेस्ट की मांग की। उन्होंने रवि की पत्नी प्रीति के उत्तर प्रदेश में उनके और उनकी मां के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को रद्द करने की भी अपील की।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश