बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी रहीं काम्या मिश्रा ने रिलेशनशिप टिप्स दिया है। एक निजी चैनल से बातचीत में काम्या मिश्रा ने लड़कों को संदेश देते हुए कहा कि पीछे नहीं पड़ोगे तो लड़की मिल जाएगी। ज्यादा भाव दोगे तो भाग जाएगी।
पटना: ‘इससे पहले मैंने किसी से इस बारे में बातचीत नहीं की है। लेकिन जब मैंने नौकरी छोड़ी, तो लोगों को लगा कि मेरे साथ कुछ बड़ा घटित हो गया है। किसी ने मुझे परेशान किया। मैंने तंग आकर नौकरी छोड़ी। लेकिन मैं आपको बता दूं, ऐसा कुछ नहीं हुआ। बिहार एक बहुत ही प्यारा- प्यारा राज्य है।’ उपरोक्त बयान बिहार में एसपी के रूप में सेवा दे चुकीं, आईएस काम्या मिश्रा का है। आईपीएस काम्या मिश्रा ने डिजिटल चैनल न्यूज पिंच से बातचीत में अपने जीवन के कई पहलुओं को साझा किया। इस दौरान उन्होंने ये बताया कि उनके पति अवधेश दीक्षित इस समय छुट्टी पर हैं।
कौन हैं पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा?
काम्या मिश्रा ने 22 वर्ष की आयु में 2019 बैच की यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली काम्या मिश्रा को पहले हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित किया गया था, लेकिन 2021 में उनका तबादला बिहार कैडर में हो गया। 2024 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की वजह पिता का बिजनेस संभालना बताया। काम्या मिश्रा की बिहार में पुलिस अधीक्षक के रूप में आखिरी पोस्टिंग दरभंगा में ग्रामीण एसपी की रही।
काम्या के खुद की प्रेम कहानी
आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा और अवधेश दीक्षित की प्रेम कहानी बेहद प्रेरणादायक है, जिसकी शुरुआत उनके प्रशिक्षण के दिनों में हुई थी। बिहार की ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर काम्या की मुलाकात अवधेश से 2019 में आईपीएस की तैयारी के दौरान मसूरी अकादमी में हुई थी। पहली नजर में ही प्यार हो गया था, लेकिन साथ काम करते हुए उनका रिश्ता और भी मजबूत होता चला गया। काम्या ने बताया कि मजेदार ये रहा कि फौरन आस- पास रिश्ता पक्का करने जैसी कोई चीज नहीं मिली, तो घास तोड़कर उसकी अंगूठी बनाकर प्रॉमिस रिंग के तौर पर अवधेक्ष दीक्षित को बाकी बैचमेट के सामने ही पहना दी।
ट्रेनिंग के दौरान पनपा प्यार
उसके बाद हैदराबाद के पुलिस अकादमी में दोनों का रिश्ता ट्रेनिंग के दौरान और मजबूत हुआ। प्रगाढ़ हुआ। आगे जाकर दोनों ने शादी कर ली। काम्या अवेधश दीक्षित के बारे में बताती हैं कि वो जिस तरह के लड़के हैं, उनकी हिम्मत नहीं होती कभी ये बात कहने की। उन्होंने रिश्ते की शुरुआत की पहल की। पॉडकास्ट में पूछे गए सही जीवनसाथी के तलाश के सवाल पर काम्या कहती हैं कि कई बार आप फैसला नहीं कर पाते। कभी पांच मिनट में हो जाता है। ऐसा लगता है कि इसके साथ निभ जाएगी। काम्या कहती हैं कि उनका ये सौभाग्य है कि वे अवधेश दीक्षित की पत्नी हैं।
लड़की पटाने का दिया टिप्स
मानवीय रिश्तों और संबंधों की चर्चा के दौरान काम्या मिश्रा ने मुस्कुराते हुए बताया कि लड़कों को लड़की कैसे पटानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कों को ये ट्रिक ले लेनी चाहिए। उनको ऐसा दिखाना चाहिए कि उनको कुछ पता नहीं है। फिर लड़की खुद जाकर पूछ लेगी। प्रपोज में लड़के क्या गलती करते हैं। इस सवाल पर काम्या ने कहा कि बोलिए ही मत, इंटरेस्ट ही मत दिखाइए। भाव ही मत दीजिए। मुझे यकीन है कि लड़की पीछे आ जाएगी। भाव दोगे को भाग जाएगी। लड़कियों को लगता है कि क्यों ये मेरे पीछे पड़ा है। मुश्किल चीजें, बढ़िया चेज में सबको मजा आता है। रोमांच होता है।
पति आईपीएस अवधेक्ष दीक्षित की चर्चा
काम्या ने कहा कि जो लड़के उनके अवधेश की तरह नहीं हैं, उनके लिए ये संदेश है कि उनकी टिप्स पर अमल करने पर ही उनका घर बसेगा या फिर उनकी पसंद की लड़की किसी और का हाथ पकड़कर किसी रास्ते चली जाएगी। काम्या मिश्रा ने ब्यूरोक्रेट्स जो मसूरी और हैदराबाद से निकलते हैं। उनकी जोड़ी के बारे में बताया कि पति और पत्नी को पता होता है कि उसके पार्टनर की नौकरी कैसी है। जिम्मेदारी क्या है। जॉब की दिक्कतें क्या है। दोनों के बीच कार्य को लेकर समझदारी रहती है। पुलिस अधिकारी का घर से बाहर ज्यादा समय होता है। पति- पत्नी के बीच एक समझदारी ज्यादा जरूरी है। उन्होंने बताया कि जो इस तरह के बैकग्राउंड से नहीं आते हैं, उन्हें इस तरह के अफसर के साथ सांमजस्य बैठाने में वक्त लगता है।
काम्या ने बताया अपना बिहार वाला अनुभव
काम्या ने बिहार के बारे में बातचीत में बताया कि गंगा के दियारा और बीहड़ों में शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी मुश्किल काम है। आपको पता नहीं होता, आपको कौन कहां से देख रहा है। अपने करियर की एक यादगार घटना का जिक्र करते हुए काम्या कहती हैं कि पटना के एक जिम ट्रेनर की हत्या का प्रयास हुआ था। जिम ट्रेनर को कई गोली लगी थी। 2021 की ये घटना है। उसकी प्रेमिका ने उसकी हत्या की साजिश करवाई थी। पहले से विवाहित इस महिला ने जिम ट्रेनर के अफेयर से पीछे हटने पर सुपारी देकर गोली मरवाई। इस केस में एक डॉक्टर भी गिरफ्तार हुआ था। गोली लगने के बाद जिम ट्रेनर बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया था।
अचानक एक रात में जब हुए तीन मर्डर!
काम्या मिश्रा ने इस एक घंटे की बातचीत में बताया कि अपराधियों के मनोविज्ञान को समझना मुश्किल होता है। खासकर नशे के आदि अपराधियों के बारे में। उनसे कुछ भी बोलवाना कठिन होता है। उन्हें कई बार अपने बारे में कुछ याद नहीं रहता। काम्या ने एक घटना बताते हुए कहा कि एक दिन 12 बजे रात को एसएचओ ने फोन किया कि एक हत्या हो गई है। उसके बाद 12 बजकर 15 मिनट पर दूसरे मर्डर की खबर आई। 12 बजकर तीस मिनट पर एक अन्य मर्डर की खबर आई। थाने हाइवे पर थे। एक 19 साल का लड़का रास्ते में लगातार मर्डर करता हुआ चला आता है। वो नशे का आदी था। पहले वो एक लड़के को गोली मारता है। फिर आगे एक दुकानदार को। आगे जाकर एक और आदमी को मार देता है। मोबाइल, पैसे भी छीनता है। तीनों से उसका कोई मतलब नहीं था। लेकिन सबको मारते चला जाता है।
‘
‘
काम्या मिश्रा की अपनी प्रेम कहानी
‘
‘
‘
‘पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा और आईपीएस अवधेश दीक्षित की मुलाकात साल 2019 में मसूरी अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण के दौरान हुई। उन्हें पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया।
ट्रेनिंग के दौरान दोनों को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव में फील्ड प्रोजेक्ट के लिए भेजा गया। वहां साथ काम करते हुए आपसी टीम वर्क और समान आदतों के कारण दोनों का रिश्ता मजबूत हुआ।
दोनों को कॉफी का बेहद शौक था, इसलिए अक्सर कॉफी डेट्स पर जाते थे और सार्थक बातचीत के जरिए एक दूसरे को समझते थे।
एक दूसरे से प्रभावित होकर दोनों ने अपने परिवारों को इस रिश्ते के बारे में बताया। इसके बाद 2020 में कोरोना महामारी के दौरान दोनों ने सादगी से कोर्ट में शादी कर ली।
महामारी की पाबंदियां हटने के बाद साल, 2021 में इस जोड़े ने राजस्थान के उदयपुर में बेहद धूमधाम से डेस्टिनेशन वेडिंग की।
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले अवधेश बॉम्बे आईआईटी से बीटेक किया है। उन्होंने 2019 में दूसरे प्रयास में यूपीएससी पास की। उन्हें बिहार कैडर मिला।
ओडिशा की रहने वाली और बिहार की लेडी सिंघम के रूप में मशहूर काम्या ने महज 22 साल की उम्र में 2019 बैच की यूपीएससी परीक्षा पास की। उन्हें पहले हिमाचल कैडर मिला। बाद में 2021 में बदलकर बिहार हो गया। उन्होंने 2024 में अपना इस्तीफा दे दिया।
गोली चला दी, मतलब इकबाल खत्म- काम्या मिश्रा
पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा ने कहा कि पुलिस सर्विस के दौरान गोली चलाने की नौबत आ गई, तो समझो आपका इकबाल खत्म हो गया। पुलिस अधिकारी की मौजूदगी इतनी मजबूत होनी चाहिए कि गोली चलानी नहीं पड़े। बहुत कम समय में बिहार में काम्या मिश्रा लेडी सिंघम के नाम से जानी जाने लगी थीं। काम्या मिश्रा अपने पिता के कारोबार संभालने और पटना में एक स्कूल खोलने पर विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे पूर्वी की शैली में स्कूल खोलेंगी। उन्होंने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि कभी किसी चीज को ना नहीं कहना। इस मुहावरे के साथ बताया कि संभावना पूरी तरह खुली है। कौन सी पार्टी होगी, ये पूछने पर कहा कि जो पार्टी विचारों से मेल खाएगी। देश के लिए अच्छा करेगी।