ग्राम परमंडल के रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से आवागमन ठप

डॉ. सुनीलम ने पत्र लिखकर की रेलवे प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने ग्राम परमंडल स्थित रेलवे अंडरब्रिज में वर्षा के जलभराव से आवागमन बाधित होने पर स्थाई समाधान करने की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और डी आर एम को पत्र लिखा है।
लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि ग्राम परमंडल स्थित रेलवे गेट क्रमांक 264-बी पर वर्ष 2024 में रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण कर पूर्व का रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। यह मार्ग आमला, जौलखेड़ा, खेड़ली बाजार, जंबाड़ा सहित लगभग 150 गांवों के ग्रामीणों, किसानों, स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है।
वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही अंडरब्रिज में लगभग 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लगभग तीन माह तक आवागमन बाधित होता रहता है। जलभराव इतना अधिक होता है कि एक मोटर पंपों से भी प्रभावी जल निकासी संभव नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है तथा कई बार वाहन बीच मार्ग में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सुनीलम ने कहा कि भारतीय रेलवे अपनी तकनीकी दक्षता एवं उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में इस प्रकार की गंभीर तकनीकी त्रुटि निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाती है तथा आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है। डॉ सुनीलम ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि अंडरब्रिज का उच्चस्तरीय तकनीकी निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों नागरिकों को वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के ग्रामीण जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!